पितृपक्ष पर रेलवे का बड़ा तोहफा: रानी कमलापति और जबलपुर से गया के बीच चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें; यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म टिकट व राहत
Published:
2 min read

पितृपक्ष पर रेलवे चलाएगा 12 स्पेशल ट्रेनें
जबलपुर। पितृपक्ष के दौरान गया जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने रानी कमलापति से गया और जबलपुर से गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों की कुल 12 सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है इन ट्रेनों में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से अतिरिक्त यात्री दबाव को कम करने और यात्रा सुविधा बढ़ाने में मदद मिलेगी।
रानी कमलापति से गया के बीच 6 सेवाएं
ट्रेन 01661 रानी कमलापति से 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी और वापसी में ट्रेन 01662 गया से 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
इस ट्रेन का नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन और अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
जबलपुर से गया के बीच 6 सेवाएं
ट्रेन 01701 जबलपुर से 29 सितंबर, 4 अक्टूबर और 9 अक्टूबर 2026 को रात 9:25 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी ओर वापसी में ट्रेन 01702 गया से 28 सितंबर, 3 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
इन ट्रेनों का इस स्टेशन पर रहेगा ठहराव
इस ट्रेन का सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन और अनुग्रह नारायण रोड पर ठहराव रहेगा।
ये भी पढ़ें - जबलपुर के पाटन में प्रदर्शन: FIR के विरोध में सर्वदलीय समाज का हल्लाबोल, 18 सितंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

