जबलपुर के पाटन में प्रदर्शन: FIR के विरोध में सर्वदलीय समाज का हल्लाबोल, 18 सितंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी
Published:
2 min read

मांगे पूरी नहीं पर फिर सड़कों पर उतरने की चेतावनी
जबलपुर। पाटन थाने में सोमवार को उस समय माहौल गरमा गया जब सर्वदलीय समाज के बड़ी संख्या में लोग एफआईआर के विरोध में थाने पहुंच गए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए एफआईआर दर्ज किए जाने का विरोध किया साथी उन्होंने चेतावनी दी है कि पूर्व अनुसार मांगे पूरी नहीं होने पर आगामी 18 सितंबर को सड़कों पर उतरकर फिर आंदोलन किया जाएगा।
यह था पूरा मामला
दरअसल, 18 अगस्त को पाटन चौराहे पर जबलपुर भोपाल मार्ग डायवर्ट किए जाने से बढ़ते सड़क हादसों और किसानों की समस्याओं को लेकर सर्वदलीय समाज की ओर से प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के बाद प्रशासन की ओर से पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। साथ ही अन्य लोगों की भूमिका की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही गई थी। इसी मामले में पाटन निवासी उदयभान सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
FIR वापस की मांग को लेकर पहुंचे थाने
सोमवार को इसी कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में लोग पाटन थाने पहुंचे और एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर, तहसीलदार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा ओर अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर आंदोलनकारियों को समझाइश दी गई जिसके बाद उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया और मौके पर स्थिति शांत हुई।
सड़कों पर उतरकर फिर आंदोलन की चेतावनी
पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदयभान सिंह ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया और 18 सितंबर तक शाहपुरा रेल गेट चालू नहीं किया गया तो एक बार फिर आंदोलन किया जाएगा और वे सड़कों पर उतरेंगे वहीं पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि आंदोलन कर रहे लोगों को समझाइश दी गई जिसके बाद वे मान गए और फिलहाल स्थिति सामान्य हो गई है।
ये भी पढ़ें- रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में युवा कांग्रेस और NSUI का हंगामा: कुलपति के खिलाफ किया प्रदर्शन
उदयभान सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य
लोकेश डावर, एसडीओपी

