निवाड़ी में गांजे की खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 किलो से अधिक गांजा जब्त, 200 हरे पौधे और बीज मिले, एक आरोपी गिरफ्तार; खेत मालिक फरार
Published:
2 min read

निवाड़ी के पृथ्वीपुर में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती पर छापा मारकर 45 किलो 450 ग्राम गांजा और करीब 200 पौधे जब्त किए।
निवाड़ी। जिले की पृथ्वीपुर थाना पुलिस ने अवैध गांजे की खेती और कारोबार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम बिरौरा पहाड़ के नकटेलन खिरक में दबिश देकर करीब 200 गांजे के हरे पौधे, सूखा गांजा और बीज सहित कुल 45 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, जब्त गांजे की कीमत करीब 40 से 50 हजार रुपए है। मामले में 62 वर्षीय आरोपी अजुद्दी यादव को गिरफ्तार किया गया है, जबकि खेत मालिक पवन यादव फरार है।
1 आरोपी गिरफ्तार, खेत मालिक की तलाश जारी
पुलिस ने मामले में खेत मालिक पवन यादव को सह-आरोपी बनाया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में खेत मालिक के साथ मिलकर गांजे की खेती और कारोबार करने की बात स्वीकार की है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया के निर्देशन और पृथ्वीपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव राजोरिया के मार्गदर्शन में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में SI सिद्धार्थ गौतम, SI हीरालाल, ASI करण सिंह, ASI रामकुमार और हेड कांस्टेबल हरिओम की भूमिका रही।

