दिल्ली से लौटते समय बिगड़ी मुरैना के यात्री की तबीयत: बस ने बेहोशी की हालत में छोड़ा, 1 लाख कैश और जरूरी सामान से भरा बैग गायब; चालक-परिचालक पर आरोप
Published:
2 min read

मुरैना के यात्री कल्याण शर्मा का दिल्ली से लौटते समय स्लीपर बस में बैग गायब। (फाइल फोटो)
मुरैना। स्लीपर बस में दिल्ली से घर लौट रहे एक यात्री का बैग गायब होने का मामला सामने आया है। यात्री कल्याण शर्मा का आरोप है कि उन्हें बेहोशी की हालत में पोरसा में छोड़ दिया गया और उनका बैग भी गायब था। बैग में एक लाख रुपए से अधिक नकदी, मोबाइल, कपड़े और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। मामले में पीड़ित ने पोरसा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
दिल्ली से लौटते समय बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, ग्राम कुकथरी निवासी कल्याण शर्मा वर्तमान में अंबाह में रहते हैं। वह दिल्ली से स्लीपर बस में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। पीड़ित का आरोप है कि बस चालक और परिचालक उन्हें बेहोशी की हालत में पोरसा में छोड़कर चले गए। जब उन्हें होश आया तो उनका बैग गायब था।
1 लाख रुपए से अधिक नकदी होने का दावा
पीड़ित के मुताबिक, बैग में एक लाख रुपए से अधिक नकदी के अलावा मोबाइल फोन, कपड़े और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। परिजनों ने अपने स्तर पर बैग और सामान की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद कल्याण शर्मा पोरसा थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी।
बस स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग
पीड़ित ने चालक और परिचालक की भूमिका की जांच कराने के साथ ही गायब सामान बरामद करने की मांग की है। घटना के बाद बस में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। चालक-परिचालक की भूमिका और बैग गायब होने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
पीड़ित का भाई

