मुरैना के NH-44 पर कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो: मां-बेटे की मौत; 4 घायल, भोपाल से बदायूं जा रहा था परिवार
Published:
2 min read

मुरैना में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे की दर्दनाक मौत, चार गंभीर घायल
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। सराय छोला थाना क्षेत्र के राजघाट पुल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
भोपाल से बदायूं जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य दो अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से उत्तर प्रदेश के बदायूं जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-44 पर राजघाट पुल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को निकाला
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल धौलपुर अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया।
मां-बेटे की मौत से परिवार में मातम
इस भीषण सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, चार अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़ेें - देवास TI हत्याकांड: पैतृक गांव बरमंडल में होगा राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार; शराब तस्करों को पकड़ने के दौरान वाहन ने कुचला

