देवास TI हत्याकांड: पैतृक गांव बरमंडल में होगा राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार; शराब तस्करों को पकड़ने के दौरान वाहन ने कुचला
Published:
2 min read

उप निरीक्षक के पद से शुरू किया था सफर (फाइल फोटो)
धार। देवास जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। रविवार देर रात हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल टीआई को अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब दो घंटे तक चले सीपीआर और आपातकालीन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनका अंतिम संस्कार धार जिले की सरदारपुर तहसील के पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
आयशर वाहन का पहिया टीआई के ऊपर से गुजरा
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 1:30 बजे टीआई दिलीप पुरी को इंदौर-बैतूल हाईवे पर अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां डिवाइडर के पास आयशर वाहन खड़ा मिला। टीआई ने चालक को बाहर आने के लिए कहा, लेकिन इसी दौरान चालक वाहन को डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ाने लगा। वाहन का पिछला पहिया टीआई के ऊपर से गुजर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
बरमंडल गांव में पसरा मातम
टीआई दिलीप पुरी मूल रूप से धार जिले के ग्राम बरमंडल के निवासी थे। उनके पिता ओमप्रकाश पुरी कृषक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजन और रिश्तेदार उनके निवास पर पहुंच रहे हैं। उनके छोटे भाई इंदौर में निजी नौकरी करते हैं।
उप निरीक्षक के पद से शुरू किया था सफर
ग्रामीणों के अनुसार, दिलीप पुरी पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद से भर्ती हुए थे। स्कूल के समय से ही वे मेहनती और लगनशील थे। उनकी मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है।
उमंग सिंघार, नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश
मोहन लाल गहलोत, ग्रामीण

