मुरैना में चोरी की दो वारदातों का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार; 12.60 लाख का माल बरामद
Published:
2 min read

12.60 लाख के जेवर और नकदी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार।
मुरैना। जिले की बामचीनी थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर करीब 12 लाख 60 हजार रुपए कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है। इसमें लगभग 6 तोला सोने के आभूषण, 500 ग्राम चांदी के जेवर और 4 लाख 40 हजार रुपए नकद शामिल हैं।
सोने-चांदी के जेवर और नकदी की चोरी
पुलिस के मुताबिक, ग्राम बामचीनी निवासी विष्णु अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26-27 अगस्त 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर सोने की चेन, हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, झुमकी, चांदी की पायल, बिछिया सहित अन्य आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए थे। शिकायत पर थाना बामचीनी में अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत धारा 331(4) और 305(ई) BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदातों का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, ओमवीर उर्फ मास्टर (20 वर्ष) — निवासी देहरा, जिला धौलपुर, राजस्थान, रामकुमार उर्फ रमकू (28 वर्ष) निवासी पिडावली, थाना सिविल लाइन, बद्री उर्फ भरत गुर्जर (32 वर्ष) निवासी खुलावली, थाना देवगढ़
12.60 लाख रुपए का चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर थाना बामचीनी के अपराध क्रमांक 187/2026 और 78/2026 में चोरी गया सामान बरामद किया है। इसमें करीब 6 तोला सोने के आभूषण, 500 ग्राम चांदी के जेवर और 4 लाख 40 हजार रुपए नकद शामिल हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 12 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है। फिलहाल, पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हुई चोरी की दो वारदातों का खुलासा हुआ है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें- उमरिया में घोड़छत्र नदी के पास भीषण हादसा: कोयले से लदा ट्रक खाई में गिरा; चालक-हेल्पर घंटों फंसे रहे

