मैहर उपजेल का न्यायाधीशों ने किया औचक निरीक्षण: बंदियों से बातचीत कर जानी समस्याएं, भोजन की गुणवत्ता और जेल की सुविधाओं का लिया जायजा
Published:
2 min read

मैहर उपजेल का न्यायाधीशों ने किया औचक निरीक्षण, जानी सुविधाएं
मैहर। जिले की उपजेल का गुरुवार को न्यायालय के न्यायाधीशों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर की साफ-सफाई, बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। न्यायाधीशों ने बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके प्रकरणों से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की।
मुलाकात कक्ष, रसोई और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष देखा
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीशों ने जेल परिसर में बने मुलाकात कक्ष, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष और रसोई का जायजा लिया। उन्होंने वहां की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और जेल में उपलब्ध अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति भी जानी।
बंदियों से बातचीत कर जानी समस्याएंठ
न्यायाधीशों ने जेल में बंद बंदियों से सीधे बातचीत की। इस दौरान उनके मामलों से जुड़ी जानकारी ली और जेल में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और जेल की व्यवस्थाओं की स्थिति जानना रहा।
ये न्यायाधीश रहे मौजूद
औचक निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) प्रहलाद सिंह केमथिया, आदेश कुमार जैन और सुभाष सुनहरे मौजूद रहे। इनके अलावा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) पंकज श्रीवास्तव और उदयजीत कुँवर राव भी निरीक्षण में शामिल हुए।
ये भी पढ़ें- मैहर में 1.4 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार: रामनगर पुलिस ने हटवा नई बस्ती में दी दबिश, नेटवर्क की तलाश जारी

