जबलपुर में आवारा सांड ने युवक को उठाकर सड़क पर पटका: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, CCTV में कैद हुई घटना
Published:
2 min read

अवारा मवेशी के हमले में मौत के मामले के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।
जबलपुर। शहर में आवारा मवेशियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। हनुमानताल क्षेत्र में सड़क पर लड़ रहे दो सांडों के बीच एक युवक फंस गया जिसके बाद सांड ने पैदल जा रहे युवक को पीछे से सींगों से उठाकर सड़क पर पटक दिया और फिर उसके ऊपर से गुजरते हुए भाग गया। गंभीर रूप से घायल युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
दूध का कारोबार करता था मृतक
मृतक की पहचान गोराबाजार निवासी रवि यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि दूध का कारोबार करता था और घटना के वक्त दूध लेकर जा रहा था घटना 5 सितंबर की शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
पीछे से आकार साँड ने पटका
जानकारी के मुताबिक सड़क पर दो सांड आपस में लड़ रहे थे जिसके चलते कुछ देर के लिए यातायात भी रुक गया। आसपास मौजूद लोगों ने सांडों को हटाने के लिए पानी डालना शुरू किया इसी दौरान रवि वहां से निकल रहा था तभी एक सांड ने पीछे से उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद सांड उसके ऊपर से गुजरते हुए वहां से भाग गया।
इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हमले के बाद रवि काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे ऑटो की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई फिलहाल हनुमानताल पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
सुभाषचंद्र बघेल, थाना प्रभारी

