धार में गुजरी मार्ग पर चलती कार बनी आग का गोला: कुछ ही मिनटों में गाड़ी जलकर हुई खाक, सवारों ने कूदकर बचाई जान
Published:
2 min read

भारुड़पुरा घाट पर चलती कार में लगी भीषण आग।
धार। भारुड़पुरा घाट में चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घाट पर पहुंचते ही कार से उठने लगा धुआं
घटना धामनोद थाना क्षेत्र की है। कार धार से गुजरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान भारुड़पुरा घाट पर पहुंचते ही कार से अचानक धुआं उठने लगा। स्थिति को भांपते हुए कार सवारों ने तत्काल वाहन रोका और सुरक्षित बाहर निकल आए।
कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हुई कार
कार सवारों के बाहर निकलते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों से घिर गई और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई। घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
चलती कार में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक का रणों का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं होना राहत की बात है। समय रहते कार सवारों के बाहर निकलने से एक बड़ा हादसा टल गया।

