इंदौर में घर में टहलता नजर आया तेंदुआ: क्रिसेंट वाटर पार्क इलाके में वन्यजीव के मूवमेंट से फैली दहशत, वन विभाग की टीम अलर्ट
Published:
2 min read

घर के बरामदे में घूमता नजर आया तेंदुआ, फाइल फोटो।
इंदौर। शहर में तेंदुए की आहट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। क्रिसेंट वाटर पार्क के सामने उमरिया खुर्द गांव में एक घर के खुले बरामदे में तेंदुआ नजर आने से लोगों में दहशत फैल गई। रिहायशी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू की कार्रवाई शुरू की।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घर के बरामदे में तेंदुए के दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ नजर आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। तेंदुए के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, उसकी स्थिति और चोटों को लेकर वन विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम
तेंदुए की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम लगातार उसकी तलाश और रेस्क्यू का प्रयास कर रही है। फिलहाल तेंदुए को पकड़े जाने की सूचना नहीं है। रिहायशी इलाके में वन्यजीव की मौजूदगी को देखते हुए लोगों में भय का माहौल है। वन विभाग की टीम तेंदुए की स्थिति और उसके मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।
ये भी पढ़ें- दमोह में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर हंगामा: पति और चाचा पर गर्म चाय डालकर जलाने का आरोप, मायके पक्ष ने किया चक्काजाम
लाल सुधाकर सिंह, डीएफओ, वन विभाग

