डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने दिया ‘लोकल फॉर वोकल’ का संदेश: केंद्रीय मंत्री ने फुटपाथ की दुकानों से की खरीदारी, दीपावली पर मिट्टी के दीये और स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील
Published:
2 min read

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने छतरपुर में फुटपाथ की दुकानों से दीपावली की सामग्री खरीदी।
छतरपुर। दीपावली से पहले केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने छतरपुर में फुटपाथ पर लगी दुकानों से त्योहार की सामग्री खरीदी। इस दौरान उन्होंने लोगों से छोटे दुकानदारों और स्थानीय कारीगरों से खरीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पाद खरीदने से गरीब परिवारों की दिवाली भी खुशियों से रोशन होगी।
स्थानीय कारीगरों को मिलेगा आर्थिक सहारा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दीपावली हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा त्योहार है। इस अवसर पर प्रजापति समाज के कारीगर मिट्टी के दीपक और मूर्तियां तैयार करते हैं। इनकी खरीदारी से छोटे कारीगरों और गरीब परिवारों को आर्थिक मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि कपड़े, दीपक, पूजा सामग्री और अन्य स्थानीय उत्पाद खरीदकर छोटे व्यापारियों की आजीविका को मजबूत किया जा सकता है।
लोकल फॉर वोकल की अपील
मंत्री ने लोगों से अपील की कि दीपावली पर बड़े बाजारों के साथ फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों से भी खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना समाज के छोटे दुकानदारों और कारीगरों के परिवारों में खुशियां लाने का एक माध्यम है।
ये भी पढ़ें- अनूपपुर के जमुना कॉलरी में धंसी जमीन: घर के आंगन में बना गहरा गड्ढा, हादसे के बाद परिवार में दहशत
वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय मंत्री

