दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बिलासपुर-छपरा के बीच 2 फेरे लगाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन; कटनी, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
Published:
2 min read

बिलासपुर से छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, फाइल फोटो।
जबलपुर। दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर और छपरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 08255/08256 दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। इस ट्रेन का लाभ पश्चिम मध्य रेल के यात्रियों को भी मिलेगा। ट्रेन कटनी, मैहर और सतना रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
इतने बजे इस स्टेशन पर पहुंचेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल 14 और 21 नवंबर 2026 को प्रत्येक शनिवार शाम 6 बजे बिलासपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन रविवार की मध्यरात्रि 12:04 बजे कटनी पहुंचेगी और 12:14 बजे रवाना होगी। इसके बाद मैहर में रात 1:02 बजे और सतना में 1:35 बजे पहुंचेगी। रविवार दोपहर 2:40 बजे ट्रेन छपरा पहुंचेगी इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 08256 छपरा बिलासपुर पूजा स्पेशल 15 और 22 नवंबर को प्रत्येक रविवार शाम 5:25 बजे छपरा से रवाना होगी। सोमवार सुबह 6:05 बजे सतना, 6:40 बजे मैहर और 7:50 बजे कटनी पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर ट्रेन सोमवार दोपहर 3 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर भी मिलेगा ठहराव
स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी और बलिया स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कुल 21 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- रीवा में मवेशी व्यापारी की हत्या: झाड़ियों में मिला बुजुर्ग का शव; पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

