सुनील पाल का दावा- लेटेंट में आने के लिए 25 लाख का ऑफर मिला: समय रैना का जवाब- 25 लाख.. वो भी सुनील पाल को; क्या है नई कंट्रोवर्सी
Published:
2 min read

एंटरटेनमेंट डेस्क. कॉमेडियन सुनील पाल ने दावा किया था कि समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में आने के लिए उन्हें 25 लाख रुपए का ऑफर दिया था। सुनील ने यह भी कहा कि उन्होंने उस ऑफर को ठुकरा दिया । हालांकि समय रैना ने इन सभी बातों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि यह फेक न्यूज है। वह सुनील पाल के इन दावों से सहमत नहीं हैं।
समय ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया
सुनील पाल का जवाब समय ने बेहद मजाकिया अंदाज में दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में खबर के स्क्रीनशॉट को शेयर किया, जिसमें सुनील पाल के 25 लाख वाली बात का जिक्र था। इसके बाद समय ने लिखा- फेक न्यूज। 25 लाख, वो भी सुनील पाल को।

सुनील पाल ने क्या कहा था..
गुरुवार रात कॉमेडियन सुनील पाल एक इवेंट में शामिल हुए। वहां उनसे एक इंटरव्यू में समय के बारे में पूछा गया। इस पर सुनील पाल ने कहा- मैं टैलेंट हूं, वो लेटेंट है।
आगे जब उनसे पूछा गया कि क्या वो स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो में जाएंगे तो उन्होंने बोला- मैं लेटेंट में नहीं जाऊंगा, बल्कि समय टैलेंट में आएंगे। 11 मिलियन फॉलोअर्स जिस इंसान के हैं, वो अकेला मुझे फॉलो कर रहा है। मतलब वो कभी न कभी सही रास्ते में आ ही जाएगा। बाकी मैं लेटेंट में क्यों जाऊं, समय टैलेंट में आएगा।
सुनील पाल ने कहा- समय ने मुझे लेटेंट में आने के लिए 25 लाख रुपये ऑफर किए हैं। हालांकि, मुझे शो में इस्तेमाल होने वाली भाषा से दिक्कत है। इस वजह से मैं शो में नहीं जाउंगा। समय ने मुझे इसे लिए मनाने की भी कोशिश की थी। मैंने बोला मैं गाली नहीं दूंगा। इसपर उसने बोला ठीक है सर आप गाली मत देना। पूरी खबर पढ़ें..

पहले भी समय के बारे में बात कर चुके सुनील
यह पहली बार नहीं है कि सुनील पाल ने समय के बारे में बात की है। इससे पहले भी उन्होंने शो में इस्तेमाल होने वाली भाषा को लेकर आपत्ति जताई थी। हालांकि उसके बाद भी वो दोनों कपिल शर्मा के शो में साथ दिखे थे, जो ऑडियंस के लिए एक सरप्राइज था।

