समय रैना ने शो में आने के लिए 25 लाख ऑफर किए: सुनील पाल का दावा- मैं टैलेंट.. वो लेटेंट; पहले भी शो पर कमेंट कर चुके
Published:
3 min read

एंटरटेनमेंट डेस्क. कॉमेडियन सुनील पाल ने फिर एक बार स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना को लेकर विवादित बयान दिया है। पाल ने कहा कि समय ने उन्हें लेटेंट में आने के लिए 25 लाख रुपए ऑफर किए थे। लेकिन, उन्हें शो में इस्तेमाल होने वाली आपत्तीजनक भाषा से दिक्कत थी, इस वजह से वह नहीं गए।

सुनील पाल ने क्या कहा..
गुरुवार रात कॉमेडियन सुनील पाल एक इवेंट में शामिल हुए। वहां उनसे एक इंटरव्यू में समय के बारे में पूछा गया। इस पर सुनील पाल ने कहा- मैं टैलेंट हूं, वो लेटेंट है।
आगे जब उनसे पूछा गया कि क्या वो स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो में जाएंगे तो उन्होंने बोला- मैं लेटेंट में नहीं जाऊंगा, बल्कि समय टैलेंट में आएंगे। 11 मिलियन फॉलोअर्स जिस इंसान के हैं, वो अकेला मुझे फॉलो कर रहा है। मतलब वो कभी न कभी सही रास्ते में आ ही जाएगा। बाकी मैं लेटेंट में क्यों जाऊं, समय टैलेंट में आएगा। समय ने मुझे लेटेंट में आने के लिए 25 लाख रुपये ऑफर किए हैं। हालांकि, मुझे शो में इस्तेमाल होने वाली भाषा से दिक्कत है। इस वजह से मैं शो में नहीं जाउंगा। समय ने मुझे इसे लिए मनाने की भी कोशिश की थी। मैंने बोला मैं गाली नहीं दूंगा। इसपर उसने बोला ठीक है सर आप गाली मत देना।
पहले भी समय के बारे में बात कर चुके सुनील
यह पहली बार नहीं है कि सुनील पाल ने समय के बारे में बात की है। इससे पहले भी उन्होंने में इस्तेमाल होने वाली भाषा को लेकर आपत्ति जताई थी। हालांकि उसके बाद भी वो दोनों कपिल शर्मा के शो में साथ दिखे थे, जो ऑडियंस के लिए एक सरप्राइज था।

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद क्या था
पिछले साल समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर बतौर गेस्ट पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक कंटेस्टेंट के पेरेंट्स पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इस वजह से उन्हें बहुत ट्रोल किया गया था। देश में कई जगहों पर उनके खिलाफ FIR भी दर्ज हुई थी। इस मामले में नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन ने यूट्यूबर को नोटिस भेजा था। विवाद बढ़ जाने के बाद के शो के उस पर्टिकुलर एपिसोड सहित सारे एपिसोड को यूट्यूब से हटा दिया गया। रणवीर ने अपने कमेंट के लिए पब्लिकली माफी भी मांगी थी।
7 अप्रैल को समय ने यूट्यूब पर एक स्टैंड अप वीडियो ‘स्टिल अलाइव’ शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी पर बात की थी। समय ने बताया था कि शूट के दौरान रणवीर अलाहबादिया ने करीब 8 बार पेरेंट्स पर आपत्तिजनक कमेंट किए थे। इसके अलावा भी उन्होंने कई गलत सवाल पूछे थे। समय ने कहा कि उन्होंने एडिट के दौरान सिर्फ एक सवाल रख लिया। उस एक सवाल से विवाद हो गया।

