महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर को लेकर रायपुर पहुंची CBI: कोर्ट में पेशी की तैयारी; जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) नेता अमित जोगी बोले- 'मैं सौरभ का फैन हूं'
Published:
2 min read

महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर को लेकर रायपुर पहुंची CBI, फाइल फोटो।
रायपुर। सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर को छत्तीसगढ़ पुलिस से लेकर केंद्रीय जांच एजेंसियां तलाश रही थी। उसे लेकर सीबीआई रायपुर पहुंच चुकी है। एक बड़े आर्थिक अपराध में वह मुख्य आरोपी है। सौरभ चंद्राकर के जाल में पुलिस के अधिकारियों से लेकर सफेदपोश तक आ गए। आरोप का छींटा वर्दी पर पड़ा मगर अब उनके समर्थक छत्तीसगढ़ में कोई और नहीं बल्कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुखिया अमित जोगी खुद को बता रहे हैं।
नेता अमित जोगी ने खुद को सौरभ चंद्राकर का फैन बताया
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नेता अमित जोगी का एक बयान इन दिनों चर्चा में है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अमित जोगी खुलकर कहते नजर आ रहे हैं कि वे सौरभ चंद्राकर के फैन हैं । वीडियो में अमित जोगी ने कहा, दोस्तों, मैं खुलकर कह रहा हूं, मैं सौरभ चंद्राकर का फैन हूं। Yes, I am a fan of Saurabh Chandrakar। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रदेश की व्यवस्था पर भी तीखी टिप्पणी की। अमित जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान केवल नारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।
अमित जोगी ने लगाए आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने साम, दाम, दंड और भेद की राजनीति के जरिए प्रदेश को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने सौरभ चंद्राकर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे लोगों को उन्हीं के खेल में हराया है। अमित जोगी का यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
CBI कल सौरभ चंद्राकर को कोर्ट में करेगी पेश
महादेव सट्टा एप के किंगपिन सौरभ चंद्राकर को CBI रायपुर दफ्तर लेकर पहुंची चुकी है। एयरपोर्ट की पूरी लाइट बंद करवाकर मीडिया से बचते हुए CBI दफ्तर पहुंची। CBI दफ्तर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। कल CBI कोर्ट में पेश करनें के बाद सौरभ चंद्राकर को पुछताछ के लिए रिमांड में ले सकती है सीबीआई
ये भी पढ़ें - शिवपुरी के करैरा में स्मैक तस्कर पर पुलिस का शिकंजा: 2.50 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत भेजा गया जेल
अमित जोगी, प्रमुख जनता कांग्रेस, छग- वायरल वीडियो

