छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: भारी बारिश के बीच प्रदेश के सभी स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कलेक्टरों को दिए निर्देश
Published:
2 min read

छत्तीसगढ़ मं सभी स्कूलों में अगले दो दिनों के लिए छुट्टी घोषित
दुर्ग। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए स्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बयान देते हुए कहा कि बारिश के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए दो दिनों तक स्कूलों में छुट्टी देने का निर्णय लिया गया है।
शिक्षा विभाग ने लिया फैसला
शिक्षा मंत्री के अनुसार, लगातार बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को आदेश भेजे जाने की जानकारी दी गई है, ताकि छुट्टी के निर्णय को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता
लगातार बारिश के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए दो दिन की छुट्टी का फैसला लिया गया है। हालांकि, छुट्टी किन तारीखों से प्रभावी होगी और यह आदेश प्रदेश के सभी स्कूलों पर लागू होगा या नहीं, इसकी जानकारी आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।

