WhatsApp में ग्रुप चैट के 4 बड़े अपडेट: मैसेज हमेशा पिन होंगे, नए मेंबर को बाद में भी मिलेगी चैट हिस्ट्री; ग्रुप के लिए अलग स्टेटस भी
Published:
3 min read

WhatsApp अब यूजर्स को मेंबर्स के साथ ग्रुप स्टेटस शेयर करने की सुविधा देता है। (फोटो सोर्स- WhatsApp)
टेक डेस्क। WhatsApp ने ग्रुप चैट यूजर्स के लिए चार नए फीचर्स अपडेट किए हैं। अब ग्रुप में जरूरी मैसेज हमेशा के लिए पिन किए जा सकेंगे। नए सदस्य को बाद में भी पुरानी चैट हिस्ट्री भेजी जा सकेगी। साथ ही मेंशन फिल्टर और ग्रुप के लिए अलग स्टेटस शेयर करने की सुविधा मिलेगी। आइए WhatsApp के नए चारों फीचर्स को आसान भाषा में समझते हैं...
हमेशा के लिए पिन कर सकेंगे मैसेज
WhatsApp ग्रुप में अब जरूरी मैसेज को हमेशा के लिए पिन करने का ऑप्शन मिलेगा। अभी तक किसी मैसेज को 24 घंटे, 7 दिन या 30 दिन तक ही पिन किया जा सकता था। नए फीचर के बाद यूजर किसी जरूरी मैसेज को बिना टाइम लिमिट के पिन रख सकेगा। एक ग्रुप में अधिकतम चार मैसेज पिन किए जा सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि ग्रुप के जरूरी नियम, अनाउंसमेंट, लिंक या दूसरी जरूरी जानकारी आसानी से ऊपर मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें- Karbonn की स्मार्टफोन बाजार में वापसी: Rebel Series में 2 फोन आएंगे; 7000mAh बैटरी और Android 16 से लैस होंगे
नए सदस्य को बाद में भी मिलेगी चैट हिस्ट्री
अगर किसी नए सदस्य को ग्रुप में जोड़ते समय पुरानी चैट हिस्ट्री शेयर करना भूल गए हैं, तो अब बाद में भी उसे भेजा जा सकेगा। ग्रुप एडमिन नए मेंबर के नाम पर टैप करके हाल की बातचीत शेयर कर सकेंगे।
WhatsApp के मुताबिक, शेयर की जाने वाली मैसेज हिस्ट्री एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड रहेगी। इससे नए सदस्य के लिए ग्रुप की पुरानी बातचीत को समझना आसान होगा। उसे शुरुआत से सभी मैसेज सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मेंशन वाले मैसेज देख सकेंगे
WhatsApp ग्रुप में लगातार आने वाले मैसेज के बीच जरूरी मेंशन ढूंढना मुश्किल हो जाता है। नए मेंशन फिल्टर फीचर से यूजर उन मैसेज को अलग से देख सकेगा, जिनमें उसे टैग किया गया है। फिल्टर लगाने के बाद चैट में वही मैसेज दिखाई देंगे, जिनमें यूजर का मेंशन हुआ है। इससे जरूरी जानकारी जल्द मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें- 10,000mAh बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च: Dimensity 7300E चिपसेट और 1.5K AMOLED डिस्प्ले से लैस
अब ग्रुप के लिए अलग स्टेटस शेयर कर सकेंगे
WhatsApp अब यूजर्स को किसी खास ग्रुप के सदस्यों के साथ अलग से स्टेटस शेयर करने की सुविधा भी दे रहा है। यानी यूजर अपने स्टेटस को सभी WhatsApp कॉन्टैक्ट्स के बजाय सिर्फ किसी खास ग्रुप के लोगों तक सीमित रख सकेगा। यह स्टेटस 24 घंटे बाद गायब हो जाएगा। ग्रुप के दूसरे सदस्य उस स्टेटस पर रिएक्ट कर सकेंगे और अपना स्टेटस भी जोड़ सकेंगे। इससे किसी खास ग्रुप के लिए अलग अपडेट या जानकारी शेयर करना आसान होगा।
यह भी पढ़ें-
Realme 17 Pro Series: 10,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ आएगा नया रियलमी फोन, लीक हुए फीचर्स

