Tata Aeris vs Maruti Dzire: कम कीमत, ज्यादा फीचर्स और पावरफुल इंजन; जानें कौन है बेहतर
Published:
4 min read

Tata Aeris और Maruti Dzire में कुछ खूबियां एक जैसी हैं और कुछ अलग हैं। (AI रिक्रिएट इमेज)
ऑटो डेस्क। हाल ही में टाटा (Tata) ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान Aeris लॉन्च की है, जो कि Tigor की जगह लेगी। अब मार्केट में इसका मुकाबला इस सेगमेंट की सबसे पुरानी और सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों से है, जिनमें Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Aura और Honda Amaze शामिल हैं। हम यहां Tata Aeris और Maruti Suzuki Dzire की तुलना करेंगे और जानेंगे कि कौन सी सेडान ज्यादा बढ़िया है।
Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire: लुक्स और डाइमेंशन
Maruti Dzire लंबे समय से बाजार में बिक रही है, लेकिन इसका डिजाइन आज भी पसंद किया जा रहा है। इसमें LED हेडलैंप, ब्लैक-आउट ग्रिल, डुअल-टोन अलॉय व्हील और फॉग लैंप दिए हैं, जो कि इसे पिछले वाले मॉडल से काफी अट्रैक्टिव बनाते हैं।
Aeris में Tata का जाना-पहचाना मिनिमलिस्ट डिजाइन मिलता है, जिसमें साफ-सुथरी सर्फेसिंग, ज्यादा बॉडी-कलर ट्रीटमेंट और फुल LED लाइटिंग है। साथ ही Tigor की सिग्नेचर बूट लिड पर फुल-विड्थ स्टॉप लैंप भी दी गई है।

डाइमेंशन | Maruti Dzire | Tata Aeris |
Length (in mm) | 3995 | 3995 |
Width (in mm) | 1735 | 1684 |
Height (in mm) | 1525 | 1532 |
Wheelbase (in mm) | 2450 | 2450 |
डाइमेंशन की बात करें तो, Aeris और Dzire की लंबाई 3,995 mm और व्हीलबेस 2,450 mm एक जैसे हैं। Dzire की चौड़ाई Aeris की तुलना में 41 mm ज्यादा है। वहीं Aeris की ऊंचाई Dzire की तुलना में 7 mm ज्यादा है।
Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire: इंटीरियर और फीचर्स
Maruti Dzire के केबिन में लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है। इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट, वायरलेस चार्जिंग पैड, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, टायर प्रेशर मॉनिटर, 360-डिग्री कैमरा और क्रूज कंट्रोल जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।
Aeris में भी Dzire के जैसे ही फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, इसके अलावा भी कई फीचर्स मिलते हैं, जो कि Dzire में नहीं हैं, जैसे कि इसमें बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, बिल्ट-इन डैश कैमरा रिकॉर्डर, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।
Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire: इंजन और वेरिएंट्स
पावरट्रेन के मामले में दोनों कारें लगभग एक जैसी ही हैं। Maruti Dzire में कंपनी ने नया Z-सीरीज 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है, जो कि 80 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क पैदा करता है। CNG वर्जन में यह इंजन 69 bhp की पावर और 102 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। दोनों वर्जन के इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन जोड़ा गया है।
वहीं Tata Aeris में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है, जो 85 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG वर्जन में यह इंजन 74 bhp की पावर और 97 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही वर्जन के इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल या AMT ऑप्शन को जोड़ा गया है।

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire: कीमत
कीमत के मामले में Aeris ज्यादा किफायती है। इसकी शुरुआती कीमत मौजूदा Tigor से भी 40,000 रुपए कम है। इसकी शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपए है, जबकि टॉप मॉडल के लिए कीमत 9.74 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह कार 5 वेरिएंट्स में आती है। पेट्रोल से CNG वेरिएंट लगभग 1 लाख रुपए ज्यादा महंगा है। वहीं पेट्रोल AMT से भी CNG AMT वेरिएंट लगभग 1 रुपए ज्यादा का आता है।
वहीं Maruti Dzire की शुरुआती कीमत ज्यादा है। इसकी शुरुआती कीमत 6.30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। यह 4 वेरिएंट में आती है। पेट्रोल मैनुअल से CNG मॉडल में बदलने पर लगभग 90,000 रुपए ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। वहीं CNG मैनुअल से CNG AMT में बदलने पर 3,5000 रुपए का खर्चा और लगेगा।
कंक्लूजन
दोनों कारों की तुलना करें तो Tata Aeris में काफी ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ज्यादा पावरफुल इंजन दिया गया है और साथ ही इसकी शुरुआती कीमत Dzire के मुकाबले 1 लाख रुपए से भी कम है। ऐसे में यह बेस्ट ऑप्शन बनती है। हालांकि, Dzire में भी कई बेहतरीन खूबियां हैं, जिससे यह भी बेस्ट ऑप्शन बनती है। इसमें सनरूफ और एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो कि Aeris में नहीं मिलते हैं। इसके साथ ही Dzire इसे सेगमेंट में काफी समय से है, जिससे इसकी रेपोट्यूशन और रीसेल वैल्यू काफी अच्छी है।
ये भी पढ़ें-

