Renault Duster Hybrid की लॉन्च डेट कंफर्म: 17 अक्टूबर से बिक्री, 162bhp पावर और 1.4kWh बैटरी मिलेगी; ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी
Published:
3 min read

नई डस्टर में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलेंगी। (फोटो सोर्स- Renault)
ऑटो डेस्क। रेनॉल्ट इंडिया ने अपनी नई डस्टर स्ट्रांग हाइब्रिड (Duster Strong Hybrid) की बिक्री की डेट का ऐलान कर दिया है। यह SUV 17 अक्टूबर 2026 से मार्केट में उपलब्ध होगी। इसे E-Tech हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश किया जाएगा।
नई डस्टर में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलेंगी। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम बेहतर माइलेज के साथ दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है। इसकी एक्सपेक्टेड एक्स-शोरूम कीमत 19 से 23 लाख के बीच हो सकती है।
रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा
SUV में 1.8 लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर काम करती हैं। इनमें एक 49hp की ट्रैक्शन मोटर है, जो टायर्स को चलाती है। दूसरी 20hp की इंटीग्रेटेड स्टार्टर-जनरेटर मोटर है।
दोनों मोटर और पेट्रोल इंजन को मिलाकर हाइब्रिड सिस्टम 162bhp की कंबाइंड पावर और 172Nm का टॉर्क देता है। इसमें 1.4kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। हाइब्रिड मॉडल सिर्फ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा।

डस्टर ई-टेक हाइब्रिड कैसे काम करेगा
रेनॉल्ट ने डस्टर में अपनी ई-टेक हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया है। कंपनी के मुताबिक, इस सिस्टम को उसकी फॉर्मूला वन तकनीक से मिली एक्सपेर्टीस के आधार पर तैयार किया गया है। इसका सिस्टम जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरीके से वर्क कर सकता है। शहर में स्लो स्पीड पर कार इलेक्ट्रिक मोटर से चल सकती है, जबकि जरूरत पड़ने पर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर काम करेंगे।
टोयोटा की हाइब्रिड तकनीक से अलग सिस्टम
रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड की तकनीक मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर और मारुति विक्टोरिस में इस्तेमाल होने वाले टोयोटा के स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम से अलग है। टोयोटा के सिस्टम में e-CVT और पावर-स्प्लिट डिवाइस का इस्तेमाल होता है, जबकि रेनॉल्ट डस्टर ई-टेक में मल्टी-मोड क्लचलेस ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

इसमें फिक्स्ड गियर रेशियो हैं, जो जरूरत के हिसाब से इलेक्ट्रिक, पेट्रोल इंजन या दोनों के साथ मिलकर काम करते हैं। डस्टर में दी गई 1.4kWh बैटरी भी टोयोटा के हाइब्रिड मॉडल से बड़ी है। ग्रैंड विटारा, हाइराइडर और दूसरे टोयोटा-बेस्ड हाइब्रिड मॉडल में करीब 0.60kWh बैटरी मिलती है।
यह भी पढ़ें-

