Maruti की 4 नई कारें होंगी लॉन्च: YMC इलेक्ट्रिक MPV से लेकर Fronx और XL6 Facelift तक शामिल, मिलेंगे बड़े अपडेट
Published:
3 min read

Maruti अपनी इन कारों को Nexa नेटवर्क के जरिए ला सकती है। (AI जेनरेटेड इमेज)
ऑटो डेस्क। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) आने वाले साल में अपने लाइनअप में कुछ नई कारों को जोड़ने वाली है। इन कारों को Maruti अपने Nexa नेटवर्क के तहत ला सकती है। इन कारों में कुछ बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं। आइए यहां पर Maruti की इन अपकमिंग कारों के बारे में जानते हैं।
YMC MPV

Maruti अपनी YMC MPV कार लाने की तैयारी कर रही है। इस कार को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह कंपनी की ग्राउंड-अप इलेक्ट्रिक 7-सीटर होगी, जो कि भारत में कंपनी की दूसरी EV होगी। एक रैप्ड टेस्ट म्यूल्स में दिखाया गया है। इसमें हेडलाइट हाउसिंग स्प्लिट डिजाइन देती है और कोई अलग से फॉग-लैंप हाउसिंग नहीं दिखाई दे रही है। YMC में ई-विटारा की तरह ही एक्टिव एयर वेंट दिए हैं, जो कि जरुरत पड़ने पर बैटरी पैक को ठंडा करने के लिए खुलते हैं। साइड प्रोफाइल में एक एक्सटेंडेड रूफलाइन दिखाई देती है। पीछे की तरफ एक बॉक्सी सिल्हूट है और टेलगेट देखने में कुछ हद तक विक्टोरिस जैसा लगता है।
YMC MPV में 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक दिए जा सकते हैं। यह कार अपने मिड-साइज सिबलिंग के HEARTECT-E प्लेटफॉर्म पर बनेगी।
Invicto Facelift

Maruti अपनी Invicto Facelift को लाने की तैयारी कर रही है, जो इनोवा हाइक्रॉस जैसी होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस MPV के Facelift वर्जन में भी बदलाव किए जा सकते हैं।
हालांकि, पिछली झलकियों में Innova Hycross Facelift के इंटीरियर को नहीं दिखाया गया था। वैसे उम्मीद की जा रही है कि Maruti और Toyota दोनों काउंटरपार्ट्स में अपडेटेड इंफोटेनमेंट और बदली हुई अपहोल्स्ट्री मिलेगी, लेकिन कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया जाएगा।
Fronx Facelift

मारुति सुजुकी Fronx का Facelift वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। इसे 2027 भारत मोबिलिटी एक्सपो में शोकेस करने की संभावना है। हाल ही में एक स्पाई शॉट में ADAS मॉड्यूल और एक लेन-वॉच कैमरा दिखाया गया था। इसमें नया फ्रंट बंपर, फोर डिस्क ब्रेक और एक जाना-पहचाना रियर प्रोफाइल मिलने की उम्मीद है।
इस कार में 4-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन की जगह 3-सिलेंडर यूनिट देने की उम्मीद है, जबकि 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड यूनिट को बिना किसी बदलाव के दिया जा सकता है।
XL6 Facelift

मारुति सुजुकी XL6 Facelift को भी मार्केट में लाने के बारे में सोच रही है। हाल ही में 2026 इंडोनेशिया मोटर शो में XL7 को दिखाया गया था, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि XL6 Facelift में क्या-क्या दिया जा सकता है। इस MPV में नया बंपर, नए फॉग-लाइट सराउंड, 16-इंच के टायर और ग्लॉस-ब्लैक अलॉय, अंदर ग्लॉस ट्रीटमेंट और नया रियर स्पॉइलर दिए जाएंगे।
उम्मीद है कि नई XL7 में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें वही पुराना 1.5-लीटर NA इंजन मिलेगा, जो 102 bhp की पावर और 137 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
ये भी पढ़ें-

