Mahindra Vision S और Maruti Fronx Facelift जल्द होंगी लॉन्च: ADAS, नया इंजन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलेंगे, कीमत 8 से 12 लाख रुपए के बीच
Published:
3 min read

Mahindra Vision S और Maruti Fronx Facelift को अगले 4-5 महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। (AI जेनरेटेड इमेज)
ऑटो डेस्क। महिंद्रा (Mahindra) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अगले 4-5 महीनों में दो नई सब-4-मीटर SUV पेश करने वाली हैं। इन दोनों स्मॉल SUV को ऐसे लोगों के लिए लाया जा रहा है, जो टेक्नोलॉजी, खास स्टाइल और हाई एफिशिएंसी वाली गाड़ियां पसंद करते हैं। जहां Mahindra लाइफस्टाइल कॉम्पैक्ट SUV Vision S पेश करेगी। वहीं मारुति सुजुकी Fronx facelift पेश करेगी।
Mahindra Vision S

Mahindra अपनी Vision S को साल 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। Vision S SUV एक बॉक्सी और रग्ड SUV होगी। महिंद्रा XUV 3XO के साथ बनाई गई प्रोडक्शन-स्पेक Vision S का मकसद मॉडर्न टेक और फीचर्स के साथ ऑफ-रोड-इंस्पायर्ड डिजाइन का कॉम्बिनेशन देना है।
रयूमर्स के मुताबिक, ये कार स्कॉर्पियो फैमिली का सबसे छोटा मेंबर होगी और इसे स्कॉर्पियो स्पोर्ट कहा जा सकता है। यह Mahindra के नए NU_IQ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म का डेब्यू होगा, जो Mahindra थार इलेक्ट्रिक और Mahindra Vision X बेस्ड क्रॉसओवर में भी इस्तेमाल होगा। उम्मीद की जा रही है कि इसमें Mahindra के mStallion और mHawk फैमिली से लिया गया टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलेगा। इस कार की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए से 12 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
SUV में एक रग्ड डिजाइन थीम दी गई है, जिसमें एग्रेसिव वर्टिकल ग्रिल एलिमेंट, रेक्टेंगुलर LED लाइटिंग सेटअप, स्क्वायर व्हील आर्च, फ्लैट रूफलाइन, मोटी बॉडी क्लैडिंग और एक सीधा टेलगेट स्टांस दिए है। इस SUV में केबिन के अंदर इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए डुअल-स्क्रीन लेआउट, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कनेक्टेड-कार टेक, पावर्ड ड्राइवर सीट, 360-डिग्री कैमरा और दूसरे फीचर्स मिलेंगे। SUV में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ESC, हिल-होल्ड असिस्ट, LEVEL-2 ADAS के साथ सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं।
Maruti Suzuki Fronx Facelift

मारुति सुजुकी Fronx क्रॉसओवर के Facelift वर्जन की टेस्टिंग कर रही है। Fm SUV में डिजाइन और इंटीरियर को बदलने के साथ कई नए फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि फ्रोंक्स फेसलिफ्ट में खास डिज़ाइन बदलाव, ADAS समेत बेहतर सेफ्टी फीचर्स और सुजुकी का नया इंजन मिलेगा।
Maruti Fronx Facelift में फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे एक्टिव सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर और रियर डिस्क ब्रेक भी दिया जाएगा। स्टाइलिंग की बात करें तो इस SUV में ग्रिल के लिए रिवाइज्ड मेश पैटर्न, रिवाइज्ड बंपर, अपडेटेड इंटरनल सिग्नेचर के साथ ट्राई-LED DRLs और 16-इंच डुअल-टोन एलॉय मिलेंगे।
उम्मीद है कि इसमें केबिन के अंदर लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ फ्रंट वेंटिलेशन फंक्शन, प्रीमियम क्लेरियन साउंड सिस्टम और रिवाइज्ड टचस्क्रीन यूनिट दिया जा सकता है। इसमें हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट जैसे खास फीचर्स मिलेंगे।
Fronx Facelift में 1.2L 3-सिलेंडर, NA पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 83 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसमें 70 hp की पावर वाला CNG पावरट्रेन भी दिया जाएगा। इसमें दूसरा 1.0L बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन भी होगा, जो 100 hp की पावर और 148 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सत्रम होगा। इस क्रॉसओवर में एक सीरीज हाइब्रिड पावरट्रेन भी दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें-

