Apple लवर्स का क्रेज: कोई सुबह 6 बजे से तो कोई रात से लाइन में, देश भर में बिकने शुरू हुए iPhone 18 Pro और Pro Max
Published:
3 min read

भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपए है। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)
टेक डेस्क। Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री आज (शुक्रवार) से शुरू हो गई है। सेल शुरू होते ही Apple स्टोर्स और ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स पर बड़ी संख्या में कस्टमर्स पहुंच गए। नोएडा, बेंगलुरु, मुंबई समेत कई शहरों में पहले से रजिस्ट्रेशन करा चुके ग्राहक सुबह-सुबह फोन लेने के लिए स्टोर्स पहुंच गए। कुछ जगहों पर लोग स्टोर ओपन होने से पहले ही लाइन में लग गए थे।
iPhone 18 Pro खरीदने के लिए रात से इंतजार
iPhobe का नई सीरीज को लेकर ग्राहकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिला। पंजाब से आए एक ग्राहक ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि वह सुबह 6 बजे से इंतजार कर रहे थे और iPhone 18 Pro Max लेने वाले शुरुआती ग्राहकों में शामिल रहे। वहीं, बेंगलुरु में एक कस्टमर ने बताया कि वह अपने iPhone 13 को अपग्रेड कर रहे हैं।
मुंबई में भी कुछ लोग रात से ही स्टोर के बाहर पहुंच गए थे। नासिक के रहने वाले हितेश पटेल ने ANI को बताया कि वह सुबह 8 बजे के स्लॉट के लिए रात 10 बजे से इंतजार कर रहे थे। iPhone यूजर राहुल ने कहा कि वह iPhone 7 के समय से Apple का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। हर साल नए iPhone का लॉन्च उनके लिए किसी फेस्टिवल जैसा लगता है।
iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत कितनी है
भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपए रखी गई है। यह कीमत 256GB स्टोरेज मॉडल की है। इसका 512GB मॉडल 1,89,900 रुपए, 1TB मॉडल 2,29,900 रुपए और 2TB मॉडल 3,14,900 रुपए में उपलब्ध है।
वहीं, iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपए है। इसके 512GB मॉडल की कीमत 2,04,900 रुपए, 1TB की कीमत 2,54,900 रुपए और 2TB मॉडल की कीमत 3,29,900 रुपए है।
बैंक और एक्सचेंज ऑफर
Apple नए iPhone पर एक्सचेंज का फायदा भी दे रहा है। पुराने हैंडसेट की कंडीशन के आधार पर 81,500 रुपए तक का ट्रेड-इन बेनिफिट मिल सकता है। इसके अलावा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 7,000 रुपए तक कैशबैक मिल रहा है। साथ ही 6 महीने तक नो-कास्ट EMI का ऑप्शन भी है। iPhone 18 सीरीज की बिक्री Zepto पर भी शुरू हो गई है।
Vijay Sales और BytePe पर बिक्री शुरू
Vijay Sales पर iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के साथ Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और AirPods 5 की बिक्री भी सुबह 8 बजे से स्टोर्स और ऑनलाइन शुरू हो गई है। वहीं, BytePe ने नए iPhone मॉडल पर एक्सचेंज, बैंक ऑफर और बायबैक जैसे फायदे देने का ऐलान किया है। सभी लागू ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट को जोड़ने के बाद प्लेटफॉर्म पर iPhone 18 Pro की इफेक्टिव कीमत 64,900 रुपए बताई गई है। BytePe पर प्री-बुकिंग 99 रुपए से शुरू हुई थी।
स्टोर्स के अलावा ग्राहक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। ये मॉडल Vijay Sales, Amazon, Flipkart और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें-

