उज्जैन में बच्चों संग गली क्रिकेट खेलते दिखे कपिल देव: खूब मस्ती की... वायरल हुआ VIDEO
Published:
1 min read
बच्चों के साथ गली में क्रिकेट खेलते नजर आए कपिल देव।
MP-CG डेस्क, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव का एक अनोखा और दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपिल देव उज्जैन की एक गली में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।
कपिल देव का दिखा सहज अंदाज
दरअसल, कपिल देव मंगलवार को अल्प प्रवास पर उज्जैन आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने फ्रीगंज क्षेत्र की गली में खेल रहे बच्चों के साथ कुछ समय बिताया और उनके साथ गली क्रिकेट खेलकर सभी को चौंका दिया। विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान को अपने बीच खेलता देख बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
गली क्रिकेट खेलते हुए कपिल देव पूरी तरह सहज और मुस्कुराते नजर आए। स्थानीय लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। क्रिकेट प्रेमियों और प्रशंसकों द्वारा इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। लोग कपिल देव की सादगी और खेल के प्रति उनके जुनून की जमकर सराहना कर रहे हैं।

