अटैक हुआ है नूर खान बेस पर: IAF ने गणतंत्र दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो किया शेयर, कहर बरपाते नजर आए भारतीय जेट
Published:
1 min read
नेशनल डेस्क. 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडियन एयरफोर्स ने ऑपरेशन सिंदूर का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें भारतीय एयर फोर्स द्वारा पाकिस्तान आतंकी ठिकानों और एयरबेस पर हमले को दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय लड़ाकू विमानों और मिसाइलों ने पाकिस्तान में किस तरह तबाही मचाई थी।
ऑपरेशन सिंदूर में घुटनों पर आया पाकिस्तान
आतंकियों ने अप्रैल में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हमला किया था। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके जवाब में भारतीय एयरफोर्स ने 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में भारत पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किए थे। हालांकि, भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी को नाकाम कर दिया था। 10 मई को भारत ने पलटवार करते हुए पाकिस्तान में घुसकर तमाम एयरबेस तबाह कर दिए। इसके बाद पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और भारत से सीजफायर की गुहार लगाई।

