खरगोन में 2 सरकारी शराब दुकानों पर तोड़फोड़: 50 से ज्यादा बदमाशों ने मचाया उत्पात
Published:
1 min read
MP-CG डेस्क. खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में देर रात बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जहां झिरन्या स्थित दो शासकीय शराब दुकानों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। उन्होंने लाठी–डंडों के साथ दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान लाखों रुपए की शराब की बोतल टूट गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
इधर, शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर जयश अध्यक्ष द्वारा FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस अब सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
बंटी जायसवाल शराब दुकान मैनेजर

