सचिन तेंदुलकर से मासूम इतिक्षा की मांग : सीएम डॉ. मोहन यादव, कलेक्टर से सड़क बनवाने की मांग
Published:
1 min read
ग्वालियर. जर्जर सड़कों के खिलाफ एक इतिक्षा सिंह चौहान नाम की बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। वह शहर के सचिन तेंदुलकर रोड क्षेत्र में रहती है। 1 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। इसमें इक्षिता ने ग्वालियर की सड़कों के हाल बताए हैं। मासूम ने वीडियो की शुरुआत जय श्री राम बोलकर की है। इसके बाद अपना नाम बताती है। इसके बाद वो सीएम, कलेक्टर और सचिन तेंदुलकर से सड़क बनवाने की विनती करती है।
बता दें ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम पर करियर का इकलौता दोहरा शतक बनाने के बाद राज्य सरकार ने किया था सड़क का नाम सचिन तेंदुलकर मार्ग घोषित किया था। वीडियो में इस बच्ची ने क्या कहा? आप खुद ही सुनिए।

