कूनो में गुड न्यूज: 5 चीता शावकों का जन्म; नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़कर 32 हुई
Published:
2 min read
MP- CG डेस्क. कूनो अभ्यारण्य से एक बार फिर बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। यहां चीता ‘मुखी’ ने 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे कूनो में चीतों की संख्या में और बढ़ोतरी हुई है। वन विभाग ने इसे चीता संरक्षण कार्यक्रम के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मुखी और उसके शावकों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अभी शावक शुरुआती अवस्था में हैं, इसलिए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मॉनिटरिंग टीमों को 24 घंटे तैनात किया गया है।
अब कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है और इसे ‘Innovative Initiatives Award’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।
सीएम मोहन यादव ने जताई खुशी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर इस खबर को साझा करते हुए कहा कि यह मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है। वन्यजीव संरक्षण और चीता परियोजना की दिशा में यह बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कूनो में पहले भी कई चीतों ने शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत में चीता पुनर्स्थापन कार्यक्रम को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली है।

