कंगना मेरी जान के पीछे पड़ी हैं: CJP प्रवक्ता सौरव बोले- वजह ये है कि मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं; इस टकराव की वजह समझिए
Published:
3 min read

नेशनल/एंटरटेनमेंट डेस्क. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के स्पोक्सपर्सन सौरव दास और BJP सांसद कंगना रनौत के बीच बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है।
ये सिलसिला CJP के आंदोलन से शुरू हुआ था। तब कंगना ने इस प्रोटेस्ट में शामिल कुछ युवाओं को लेकर गलत शब्द कहे थे। इसका जवाब CJP की तरफ से आया। फिर बयान-दर-बयान की फेहरिस्त लंबी होती चली गई।
चलिए इस मामले के फ्रेश अपडेट्स से आपको रू-ब-रू कराते हैं।
पहले सौरव का बिल्कुल ताजा बयान
सौरव दास ने एक इंटरव्यू में कहा- कंगना शायद मेरी जान के पीछे इसलिए पड़ी हैं, क्योंकि मेरे दोस्त कहते हैं कि मैं बॉलीवुड स्टार ऋतिक रौशन की तरह दिखता हूं।

CJP प्रवक्ता का ये आरोप भी अहम
दरअसल, सौरव ने पिछले दिनों कहा था- इस एक्ट्रेस की बातों को सीरियसली लेने की कोई जरूरत नहीं है। इसकी वजह यह है कि खुद कंगना की पार्टी यानी BJP उन्हें गंभीरता से नहीं लेती।
नए इंटरव्यू में सौरव ने कहा- पब्लिक फिगर्स को मर्यादा के दायरे में रहना चाहिए और किसी के बारे में अपमानजनक बातें नहीं करनी चाहिए।
कंगना ने क्या जवाब दिया था
कंगना ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में CJP स्पोक्सपर्सन सौरव दास पर तंज कसा था। एक्ट्रेस ने कहा था- सौरव तो बेरोजगार हैं। उनके पास कौन सी डिग्री है, जो वो दिखा सकें। जब मैं सौरव की उम्र की थी, तब तक 2 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थी।

इस एक्ट्रेस से नफरत नहीं है
सौरव से पूछा गया- अगर कंगना आपको अपने ऑफिस बुलाएंगी तो क्या आप जाएंगे? सौरव ने सीधा जवाब तो नहीं दिया, लेकिन कहा- मेरे मन में उनके खिलाफ कोई नफरत नहीं है। मेरे हिसाब से हर मुश्किल या विवाद का हल बातचीत से ही निकाला जाना चाहिए।

सौरव-कंगना विवाद में ऋतिक कहां से आए
- इसके लिए आपको 8 साल पीछे जाना होगा। दरअसल, ऋतिक और कंगना की एक फिल्म हिट हुई थी- क्रिष। इस फिल्म को ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने डायरेक्ट और प्रोड्यूज किया था।
- ये बात 2016 के आसपास की है। अफवाहें थीं कि कंगना और ऋतिक का अफेयर है।
- इसी दौरान कंगना ने इस एक्टर पर कुछ पर्सनल आरोप लगाए। इसमें कथित तौर पर हाईली प्राईवेट मैटर भी शामिल थे।
- इसके जवाब में ने ऋतिक ने कंगना से माफी मांगने को कहा। लीगल फ्रंट तक बात पहुंची। दोनों ने एक दूसरे के वकीलों के जरिए नोटिस भेजे। हालांकि, मुंबई पुलिस के स्पेशल सायबर सेल केस को बंद कर दिया। उसके मुताबिक, सबूत नहीं मिले।
- कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों एक्टर्स के बीच विवाद न बढ़ाने को लेकर सुलह हो गई थी।
- अब CJP स्पोक्सपर्सन सौरव दास की कोशिश कंगना के इसी पुराने मामले को फिर चर्चा में लाने की है।

