Xiaomi 17 लॉन्च: Leica का ट्रिपल कैमरा सेटअप, 100W फास्ट चार्जिंग और AI फीचर्स; देखें कीमत, फीचर्स और सेल डेट
Published:
3 min read

Xiaomi 17 के बेस मॉडल की कीमत 89,999 रुपए है। फोन में 6330mAh की बैटरी है। (फोटो सोर्स- शाओमी)
टेक डेस्क। शाओमी ने अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन 'शाओमी 17' (Xiaomi 17) लॉन्च कर दिया है। यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर के साथ आता है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है। फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
फोन की शुरुआती कीमत 89,999 रुपए है। यह प्राइस 12+256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। वहीं, 12+512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 99,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में आएगा। 13 मार्च से शाओमी इंडिया वेबसाइट, अमेजन और रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।
OLED स्क्रीन और दमदार ब्राइटनेस
Xiaomi 17 में 6.3 इंच का क्रिस्टल्स OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2656x1220 पिक्सल है। स्क्रीन नें 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।
इसके अलावा HDR10+, डॉल्बी विजन, 12-बिट कलर और DCI-P3 कलर सपोर्ट दिया गया है। आंखों की सुरक्षा के लिए टीयूवी राइनलैंड सर्टिफिकेशन है, जो ब्लू लाइट को कम करने और फ्लिकर-फ्री एक्सपीरियंस देने में मदद करता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Xiaomi 17 3nm स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ एड्रेनो GPU और क्वालकॉम AI इंजन दिया गया है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का एक्सपीरियंस बेहतर हो जाता है।
स्मार्टफोन में 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन ज्यादा गर्म न हो इसके लिए कंपनी ने 3D lceLoop कूलिंग सिस्टम दिया है।
यह डिवाइस एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड शाओमी हाइपरओएस 3 पर चलता है। इसमें HyperAI फीचर्स मिलते हैं, जिनमें राइटिंग, स्पीच रिकग्निशन, इंटरप्रेटर, डायनामिक वॉलपेपर और गूगल जेमिनी के साथ सर्कल टू सर्च जैसे टूल शामिल हैं।
Leica ट्रिपल कैमरा से साथ शानदार फोटोग्राफी
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17 में Leica के साथ बनाया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें Summilux लेंस का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें 1/1.31 इंच लाइट फ्यूजन 950 सेंसर और OIS दिया गया है।
इसके अलावा 50MP टेलीफोटो कैमरा है, जिसमें 60mm फोकल लेंथ और OIS मिलता है। तीसरा 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा है, जो 102-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है। सेल्फी के लिए 50MP का ऑटोफोकस कैमरा है। रियर कैमरे 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

बैटरी और चार्जिंग
फोन में 6,330mAh की बैटरी है। इसमें 100W वायर्ड हाइपरचार्ज और 50W वायरलेस हाइपरचार्ज का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 7, ब्लूटूथ 6.0, NFC और UBS Type-C पोर्ट दिया गया है।
ऑडियो के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स और Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन मिलता है। फोन में चार माइक्रोफोन का सेटअप दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक फीचर है।
Xiaomi 17 को IP68 रेटिंग मिली है। स्मार्टफोन का साइज 151.1x71.8x8.06mm और वजन 191 ग्राम है।
यह भी पढ़ें-

