Apple WWDC 2026: गूगल जेमिनी से लैस होगी नई Siri, खाना स्कैन कर कैलोरी बताएगा कैमरा; iOS 27 में मिलेंगे बड़े अपडेट्स
Published:
4 min read

WWDC 2026 8 जून को आयोजित होगा, जो CEO के रूप में टिम कुक का आखिरी ऑफिशियल इवेंट होगा। (फोटो सोर्स- Apple)
टेक डेस्क। Apple का डेवलपर इवेंट WWDC 2026 सोमवार (8 जून 2026) को आयोजित होने जा रहा है। यह कार्यक्रम कंपनी के कैलिफोर्निया स्थित क्यूपर्टिनो हेडक्वार्टर में भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे से शुरू होगा। हर साल की तरह इस बार भी Apple अपने नए सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स को रिवील कर सकता है। सबसे ज्यादा चर्चा नई Siri, iOS 27 और AI से लैस ऐप्स को लेकर हो रही है।
आइए जानते हैं कि WWDC 2026 में क्या-क्या देखने को मिल सकता है...
Siri का अपग्रेड वर्जन से उठेगा पर्दा
Apple ने पहली बार WWDC 2024 में नई Siri की घोषणा की थी, लेकिन कई बार देरी होने के बाद अब कंपनी इसे WWDC 2026 में पेश कर सकती है। कंपनी ने इसके लिए Google के साथ पार्टनरशिप की है और Siri के लिए कस्टम Gemini AI मॉडल काम करेगा।
यह भी पढ़ें- Apple का नया अपडेट जारी: iPhone की चार्जिंग समस्या फिक्स हुई, M5 Mac में शटडाउन होने वाले बग को ठीक किया
Siri का नया डिजाइन और एनिमेशन
लीक्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, Siri का इंटरफेस नया हो सकता है। नए विजुअल इफेक्ट्स और अट्रैक्टिव एनिमेशन देखने को मिल सकते हैं। WWDC 2026 के पोस्टर में भी Apple ने कुछ ऐसे संकेत दिए हैं, जिनसे डिजाइन बदलाव की उम्मीद बढ़ गई है।
कंपनी iPhone के डायनामिक आइलैंड में Siri को शामिल कर सकता है। जब यूजर Siri को एक्टिव करेगा, तब डायनामिक आइलैंड में 'Search or Ask' का ऑप्शन और एनिमेटेड कर्सर दिखाई दे सकता है। इससे Siri का इस्तेमाल आसान हो जाएगा।
एजेंटिक फीचर्स
नई Siri सिर्फ सवालों के जवाब ही नहीं देगी, बल्कि iPhone और Mac की कई सेटिंग्स भी कंट्रोल कर सकेगी। इसके अलावा Siri, Messages, Notes और Mail जैसे Apple के ऐप्स से जानकारी लेकर यूजर को ज्यादा सटीक जवाब दे सकेगी।
फिलहाल Siri कुछ मुश्किल सवालों के जवाब देने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल करती है। अब Apple एक नया एक्सटेंशन सिस्टम ला सकता है। इसकी मदद से यूजर्स ChatGPT के अलावा Grok और Claude जैसे अन्य AI चैटबॉट्स को भी Siri के साथ ऐड कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- iPhone Fold स्पेसिफिकेशन लीक: अल्ट्रा नाम से मार्केट में करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले स्टोरेज और कीमत का खुलासा हुआ
टेक्स्ट से फोटो एडिट
- Apple एक ऐसे AI फीचर पर भी काम कर रहा है, जिसमें यूजर सिर्फ टेक्स्ट लिखकर फोटो को एडिट कर सकेंगे।
- ब्लूमबर्ग के मार्के गुरमन के मुताबिक, यह फीचर iOS 27 के शुरुआती वर्जन में उपलब्ध नहीं हो सकता।
- WWDC 2026 में कैमरा ऐप में 'विजुअल इंटेलिजेंसन' का नया मोड दिया जा सकता है।
- इस फीचर की मदद से यूजर अपने आसपास मौजूद किसी वस्तु की ओर कैमरा करके उससे जुड़े सवाल पूछ सकेंगे।
खाना स्कैन करके बताएगा कैलोरी
- Apple कैमरा ऐप में नुट्रिशन ट्रैकिंग फीचर भी जोड़ सकता है।
- इस फीचर से यूजर किसी खाने के पैकेट या फूड लेबल को स्कैन कर सकेंगे।
- कैमरा उसमें मौजूद कैलोरी और पोषण संबंधी जानकारी निकालकर हेल्थ ऐप में भेज देगा।
विजिटिंग कार्ड स्कैन कर कॉन्टैक्ट सेव
एक नया Contacts फीचर भी आने की उम्मीद है। इसके जरिए यूजर बिजनेस कार्ड, फ्लायर या किसी प्रिंटेड डॉक्यूमेंट पर लिखे मोबाइल नंबर और एड्रेस को स्कैन करके सीधे Contacts ऐप में सेव कर सकेंगे।
कैमरा कंट्रोल्स अपनी पसंद से बदल सकेंगे
Apple एक नए विजेट बेस्ड कैमरा इंटरफेस की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स कैमरा सेटिंग्स को अपनी सुविधा के अनुसार बदल सकेंगे।
Siri खुद शॉर्टकट बना देगी
- iPhone पर शॉर्टकट बनाना कई लोगों को मुश्किल लगता है।
- Apple इस परेशानी को खत्म करने की तैयारी में है।
- iOS 27 में यूजर Siri कुछ ही सेकंड में तैयार कर देगी।
- AI की मदद से बने ये शॉर्टकट तुरंत इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होंगे।
इन iPhone मॉडल्स iOS 27 अपडेट मिलेगा
iOS 27, iPhone 11 के बाद लॉन्च हुए लगभग सभी iPhone मॉडल्स को सपोर्ट कर सकता है। इस लिस्ट में iPhone 12 सीरीज, iPhone 13 सीरीज, iPhone 14 सीरीज, iPhone 15 सीरीज, iPhone 16 सीरीज, iPhone 17 सीरीज और iPhone SE (थर्ड जनरेशन) शामिल हो सकते हैं।
iOS 27 कब होगा रिलीज
Apple WWDC 2026 की कीनोट समाप्त होने के तुरंत बाद iOS 27 का पहला डेवलपर बीटा जारी कर सकता है। इसके बाद जुलाई 2026 में पब्लिक बीटा आने की उम्मीद है। वहीं iOS 27 का स्टेबल वर्जन सितंबर 2026 में नए iPhone मॉडल्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-

