Vivo X500 Series Leak: 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट; कंपनी X400 सीरीज को स्किप करेगी
Published:
3 min read

Vivo X500 सीरीज में Vivo X300 के मुकाबले अपग्रेड फीचर्स होने की उम्मीद है। (फोटो सोर्स- Vivo)
टेक डेस्क। वीवो ने हाल ही में नए स्मार्टफोन 'Vivo X300 Ultra' और 'Vivo X300 FE' लॉन्च किए हैं। अब कंपनी की नेक्स्ट X-सीरीज को लेकर नई जानकारियां सामने आई है। वीवो इस बार X400 नाम को छोड़कर सीधे 'Vivo X500' सीरीज लॉन्च कर सकता है।
इस नई सीरीज के कुछ मॉडल IMEI डेटाबेस पर दिखाई दिए हैं, जिससे संकेत मिल रहा है कि कंपनी नए डिवाइस पर वर्क रही है। लीक जानकारी के मुताबिक, Vivo X500 सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं- 'Vivo X500', 'Vivo X500 Pro' और 'Vivo X500e'।
IMEI डेटाबेट पर दिखी Vivo X500 सीरीज
Smartprix की रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X500 सीरीज की एंट्री IMEI डेटाबेस में देखी गई है। डेटा में स्मार्टफोन के पूरे स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं। रिपोर्ट में यह कहा गया है कि वीवो शायद X400 नाम का इस्तेमाल नहीं करेगा। इसके पीछे वजह 'टेट्राफोबिआ' बताई जा रही है। चीन, जापान, कोरिया और ताइवान जैसे देशों में 4 अंक को अशुभ माना जाता है। इसलिए कई कंपनियां नंबर 4 को स्किप कर देती हैं।
यह भी पढ़ें- Vivo X Fold 6 के स्पेसिफिकेशन लीक: लेटेस्ट मीडियाटेक प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा से लैस होगा फोन
Vivo X500 और X500Pro डिस्प्ले और प्रोसेसर
लीक्स के मुताबिक, Vivo X500 में 6.37 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, Vivo X500 Pro में 6.83 इंच की स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। दोनों हैंडसेट में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
वहीं, Vivo X500 सीरीज में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 सीरीज का प्रोसेसर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा 7,000mAh की बैटरी मिलने की चर्चा है। साथ ही 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
144Hz डिस्प्ले और 200MP कैमरा
पुरानी लीक्स में दावा क्लेम किया गया था कि Vivo X500 सीरीज में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। इससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद महसूस हो सकती है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें लेटरल ओवरफ्लो इंटीग्रेशन कैपेसिटर (LOFIC) टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की जा सकती है। यह तकनीक बेहतर फोटो क्वालिटी और लो-लाइट फोटोग्राफी में मदद कर सकती है। इसके अलावा 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की चर्चा है।
यह भी पढ़ें- Vivo X300 FE: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 50MP Zeiss कैमरा के साथ 90W फास्ट चार्जिंग, कीमत 79,999 रुपए से शुरू
Vivo X500 Pro Max भी लॉन्च हो सकता है
रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी एक नया मॉडल 'Vivo X500 Pro Max' भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि इस वेरिएंट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं लाइनअप में 'Vivo X500e' मॉडल भी देखने को मिल सकता है।

