Vivo X300s के स्पेसिफिकेशन कंफर्म: 200MP कैमरा, 6.78 इंच डिस्प्ले और 7100mAh बैटरी से लैस होगा फोन
Published:
2 min read

Vivo X300s में 6.78 इंच का 144Hz का डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। (फोटो सोर्स- Vivo)
टेक डेस्क। वीवो जल्द ही अपना नया फोन 'Vivo X300s' लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इसे 'X300 Ultra' के साथ रिवील करेगी। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने एक सीनियर अधिकारी ने इसके फीचर्स कंफर्म कर दिया है। अपकमिंग फोन में 200MP का कैमरा और 7100mAh बैटरी रहेगी।
स्मूद एक्सपीरियंस के लिए 144Hz स्क्रीन
कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर हान बोक्सियाओ (Han Boxiao) ने वीबो पोस्ट में खुलासा किया कि Vivo X300s में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।
साथ ही जीस मास्टर कलर कैलिब्रेशन मिलेगा, जिससे कलर्स नैचुरल और रियल दिखेंगे। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट और V3+ ब्लूपिंट इमेजिंग चिप लगा होगा। हीटिंग से बचाने के लिए आइस पल्स VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी है।
200MP कैमरा के साथ प्रो-लेवल फोटोग्राफी
इस फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट कैमरा है। Vivo X300s में Zeiss ऑप्टिक्स और OIS सपोर्ट के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसमें 50MP का अल्ट्रावाइड और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दिया जाएगा।
यह सेटअप Zeiss APO सुपर टेलीफोटो लेंस, ब्लूप्रिंट नेटिव कलर और जूम फ्लैश को सपोर्ट करेगा। जिससे फोटो का कलर और डिटेल बेहतर आएंगे। साथ ही 'लिपस्टिक 200 टेलीकन्वर्टर किट' और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
बैटरी बैकअप और फास्ट चार्जिंग
Vivo X300s में 7100mAh की ब्लू ओशन बैटरी होगी। फोन 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे, जिससे साउंड एक्सपीरियंस बेहतर रहेगा।
कनेक्टिविटी के लिए यूनिवर्सल सिग्नल एम्प्लीफिकेशन सिस्टम 3.0 दिया गया है, जो कमजोर नेटवर्क में अच्छा सिग्नल देने में मदद करेगा। सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन 'फिल्म ग्रीन', 'ड्रीम कोर पर्पल' और 'सिल्वर' कलर ऑप्शन में आएगा।
Vivo X300s स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन | डिटेल |
डिस्प्ले | 6.78 इंच फ्लैट डिस्प्ले |
रिफ्रेश रेट | 144 Hz |
प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 |
इमेजिंग चिप | वीवो V3+ ब्लूप्रिंट चिप |
प्राइमरी कैमरा | 200MP+50MP+50MP |
फ्रंट कैमरा | 50MP |
बैटरी | 7100mAh |
चार्जिंग | 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग |
प्रोटेक्शन | IP68+IP69 |
कलर ऑप्शन | फिल्म ग्रीन, ड्रीम कोर पर्पल और सिल्वर |
यह भी पढ़ें-
OnePlus ला रहा दो नए फोन: Nord CE 6 और CE 6 Lite की एंट्री तय, डिजाइन और फीचर्स हुए लीक

