Vivo X300 FE: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 50MP Zeiss कैमरा के साथ 90W फास्ट चार्जिंग, कीमत 79,999 रुपए से शुरू
Published:
3 min read

Vivo X300 FE में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 6.31 इंच का डिस्प्ले है। (फोटो सोर्स- वीवो)
टेक डेस्क। स्मार्टफोन कंपनी 'Vivo' ने अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन 'Vivo X300 FE' लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अपने फ्लैगशिप 'Vivo X300 Ultra' के साथ पेश किया है। इस लॉन्च के बाद अब 'Vivo X300' लाइनअप में चार मॉडल हो गए हैं।
नया Vivo X300 FE पिछले मॉडल के मुकाबले थोड़ा महंगा है। कंपनी का कहना है कि मेमोरी और कंपोनेंट्स की कमी की वजह से इसकी कीमत बढ़ी है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और Zeiss ट्यून कैमरा सिस्टम दिया गया है।
Vivo X300 FE की कीमत और अवेलेबिलिटी
फोन की शुरुआती कीमत 79,999 रुपए है। इस प्राइस में यूजर्स को 12+256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। इसके टॉप मॉडल में 512GB स्टोरेज दी गई है। उसकी कीमत 89,999 रुपए है।
कंपनी SBI, IDFC First और Axis बैंक कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है। इसके अलावा Vivo का Zeiss टेलीफोटो एक्सटेंडेर जेन 2 लेंस 15,999 रुपए में मिलेगा। इसका एक्सेसरी किट 3,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।
स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से फ्लैगशिप परफॉर्मेंस
Vivo X300 FE में क्वालकॉम का 3nm स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसमें 6 एफिशिएंसी कोर और 2 हाई-परफॉर्मेंस कोर शामिल हैं। इसका मैक्सिम क्लॉक स्पीड 3.8GHz तक जाता है।
स्मार्टफोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 829 GPU लगा है। इसके साथ 12GB LPDDR5x Ultra रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। हीटिंग कंट्रोल करने के लिए इसमें वेपर चैंबर लिक्विड कूलिंग सिस्टम है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया 4005 स्क्वायर मिलीमीटर है।
Zeiss कैमरा सिस्टम के साथ शानदार फोटोग्राफी एक्सपीरियंस
फोटोग्राफी के लिए Vivo X300 FE में Zeiss ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसका मेन कैमरा 50MP का है, जिसमें Sony IMX921 सेंसर इस्तेमाल किया गया है। फोन में 50MP का टेलीफोटो कैमरा भी है। जो 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। साथ ही 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा है। स्मार्टफोन 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
6500mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Vivo X300 FE में 6,500mAh की बैटरी है। यह डिवाइस 90W वायर्ड फ्लैश चार्ज और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 6.0, USB Type-C पोर्ट, NFC और NavIC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें-
Vivo X300s के स्पेसिफिकेशन कंफर्म: 200MP कैमरा, 6.78 इंच डिस्प्ले और 7100mAh बैटरी से लैस होगा फोन

