Vivo X Fold 6 के स्पेसिफिकेशन लीक: लेटेस्ट मीडियाटेक प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा से लैस होगा फोन
Published:
3 min read

Vivo X Fold 5 के कैमरा सेटअप में तीन 50 मेगापिक्सल सेंसर शामिल हैं। फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है। (फोटो सोर्स- Vivo)
टेक डेस्क। स्मार्टफोन कंपनी Vivo नए फोल्डेबल स्मार्टफोन 'Vivo X Fold 6' पर काम कर रही है। यह फोन आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च हो सकता है। इससे पहले इसके डिजाइन, प्रोसेसर और कैमरा से जुड़ी जानकारियां लीक को गई हैं।
नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार कंपनी अपने फोल्डेबल फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर की जगह मीडियाटेक का नया डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट दे सकती है। इसके अलावा डिवाइस में पहले से बेहतर कैमरा और बड़ी बैटरी मिलने की भी उम्मीद है।
Vivo X Fold 6 प्रोसेसर
चीन के टिप्स्टर 'डिजिटल चैट स्टेशन' (Digital Chat Station) ने Weibo पर क्लेम किया है कि Vivo X Fold 6 में मीडियाटेक का नया डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर है। अब तक कंपनी अपने फोल्डेबल फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट इस्तेमाल करती आई है।
पिछले साल लॉन्च हुए Vivo X Fold 5 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर था। Vivo X Fold 3 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलता है। हालांकि इससे पहले कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Vivo X Fold 6 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिल सकता है, लेकिन नई लीक ने कहानी बदल दी है।
Vivo X Fold 6 डिजाइन
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X Fold 6 का डिजाइन पहले के मुकाबले थोड़ा अलग होगा। स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले और राउंडेड कॉर्नर्स देखने को मिल सकते हैं। डिवाइस के पीछे बड़ा गोल कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। साथ ही साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की बात सामने आई है।
Vivo X Fold 6 कैमरा सेटअप
कैमरा के मामले में भी Vivo X Fold 6 बड़ा अपग्रेड ला सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। वहीं, Vivo X Fold 5 में तीनों रियर कैमरे 50-50 मेगापिक्सल के दिए गए थे। ऐसे में नया मॉडल कैमरा क्वालिटी के मामले में बड़ा बदलाव ला सकता है।
रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। कंपनी ने पिछले साल जुलाई में Vivo X Fold 5 भारत में 1,49,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया था। उम्मीद की जा रही है कि Vivo X Fold 6 भी इसी समय के आसपास पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-

