Vivo V80 Series: अगस्त में आ रहा वीवो का नया स्मार्टफोन, 7200mAh बैटरी और Zesis कैमरा, लॉन्च से पहले कीमत लीक
Published:
3 min read

Vivo V70 में 6.59 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है। (फोटो सोर्स- वीवो)
टेक डेस्क। Vivo अपनी V70 सीरीज के बाद अब नई Vivo V80 Series को भारतीय मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। यह स्मार्टफोन सीरीज अगस्त 2026 के मध्य तक लॉन्च हो सकती है। लॉन्च से पहले इसकी कीमत, फीचर्स और कई अहम स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि इस बार कंपनी डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं करेगी, लेकिन बैटरी, डिस्प्ले और कुछ दूसरे फीचर्स पहले से बेहतर हो सकते हैं।
कीमत Oppo Reno 16 Series के आसपास हो सकती है
टिपस्टर संजू चौधरी ने X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि Vivo V80 Series की कीमत Oppo Reno 16 Series के आसपास रखी जा सकती है। भारत में Oppo Reno 16 की शुरुआती कीमत 61,999 रुपए है। जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है।
अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Vivo V80 Series की कीमत पिछले मॉडल की तुलना में काफी ज्यादा हो सकती है। वहीं, Vivo V70 को भारत में 19 फरवरी को लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 45,999 रुपए और 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 49,999 रुपए रखी गई थी। वहीं, Vivo V70 Elite का शुरुआती वेरिएंट 51,999 रुपए में आया था।
स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर से लैस होगी नई सीरीज
Vivo V80 Series में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। यही चिपसेट Vivo V70 में भी देखने को मिला था। यानी इस बार परफॉर्मेंस में बहुत बड़ा बदलाव देखने की उम्मीद नहीं है। फोन में 6.59 इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। डिस्प्ले का आकार पहले जैसा रह सकता है, लेकिन इस बार 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, जबकि Vivo V70 में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। सेफ्टी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने की उम्मीद है।
7200mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग
बैटरी के मामले में Vivo इस बार बड़ा अपग्रेड दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo V80 Series में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। तुलना करें तो Vivo V70 Series में 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग दी गई थी।
Zeiss कैमरा और IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद
फोटोग्राफी के लिए Vivo V80 Series में Zeiss-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें-
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा
- 50MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम)

