Vivo T5x लॉन्च: 7200mAh बैटरी, टर्बो प्रोसेसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप, कीमत 18999 रुपए से शुरू
Published:
3 min read

Vivo T5x 5G को साइबर ग्रीन और स्टार सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया। (फोटो सोर्स- वीवो)
टेक डेस्क। Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन 'Vivo T5x' लॉन्च कर दिया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट पर चलता है। जिसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। डिवाइस में 7200mAh बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Vivo T5x में IP68 और IP69 रेटिंग है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है। साथ ही 6.67 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन 24 मार्च से Flipkart और Vivo की वेबसाइट पर बिक्री के लिए अवेलेबल होगा।
Vivo T5x की कीमत और ऑफर्स
कंपनी ने Vivo T5x को अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसका बेस मॉडल 6+128GB स्टोरेज 18,999 रुपए में आता है। 8+128GB स्टोरेज वाला मॉडल 20,999 रुपए में मिलेगा। टॉप वेरिएंट 8+256GB स्टोरेज 22,999 रुपए में आएगा। इसे साइबर ग्रीन और स्टार सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

ऑफर्स की बात करें तो HDFC, Axis और SBI बैंक कार्ड या UPI से पेमेंट करने पर 2000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन दिया जा रहा है। साथ ही कस्टमर 1,199 रुपए के Jio प्रीपेड प्लान पर 6 महीने के लिए 10 OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस पा सकते हैं।
Vivo T5x डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.76 इंच का फुल एचडी+LCD स्क्रीन मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक जाता है। इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है। धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। साथ ही आई कम्फर्ट मोड और टीयूवी राइनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन दिया गया है। फोन का डिजाइन काफी मजबूत है। साथ ही इसमें मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस दिया गया है।
परफॉर्मेंस के मामले में यह डिवाइस काफी दमदार है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है।
Vivo T5x बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन में 7200mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 40 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं। 93 घंटे तक म्यूजिक सुन सकते हैं और 14.5 घंटे तक नेविगेशन चला सकते हैं। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
कनेक्टिविटी के मामले में फोन एडवांस है। इसमें 5G, ब्लूटूथ 5.4, वाईफाई, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा कई नेविगेशन सिस्टम 'BeiDou, GLONASS और QZSS का सपोर्ट मिलता है। Vivo T5x का साइज 166 x 78.43 x 8.3 mm और वजन 219 ग्राम है।

Vivo T5x कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Vivo के फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसका मेन कैमरा 50MP का सोनी IMX852 सेंसर है। इसके साथ 2MP का बोकेह कैमरा है, जिससे पोर्ट्रेट फोटो में बैकग्राउंड ब्लर अच्छा मिलता है। सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें-

