Vivo T5x 5G लॉन्च डेट कंफर्म: 17 मार्च को होगी एंट्री, AnTuTu स्कोर 10 लाख के पार; 7200mAh बैटरी से लैस होगा फोन
Published:
3 min read

Vivo T4x को कंपनी ने 5 मार्च 2025 को लॉन्च किया था। अब स्मार्टफोन का अपग्रेड मॉडल 17 मार्च को मार्केट में आएगा। (फोटो सोर्स- वीवो)
टेक डेस्क। वीवो का नया स्मार्टफोन 'Vivo T5x 5G' 17 मार्च दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यह फोन मार्च 2025 में आए 'Vivo T4x 5G' का अपग्रेड वर्जन होगा। लॉन्च के बाद इस डिवाइस को फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑथराइज्ड ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। कंपनी के T-सीरीज लाइनअप में यह नया और पावरफुल एडिशन माना जा रहा है।
7200mAh बैटरी के साथ लंबी बैटरी लाइफ का दावा
Vivo T5x 5G में 7200mAh की बैटरी होगी। कंपनी का कहना है कि यह अपने सेगमेंट में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी होगी। बड़ी बैटरी की वजह से यूजर्स लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और इंटरनेट ब्राउजिंग जैसे काम कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
बैटरी के साथ कंपनी ने फोन की ड्यूरेबिलिटी पर भी ध्यान दिया है। Vivo T5x को IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि यह स्मार्टफोन धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। आमतौर पर इस तरह की मजबूत बिल्ड क्वालिटी महंगे स्मार्टफोन में देखने को मिलती है।
यह भी पढ़ें- Oppo Find N6 फोल्डेबल फोन: 17 मार्च को ग्लोबल लॉन्च, 200MP कैमरा, 1TB स्टोरेज और लेटेस्ट प्रोसेसर से होगा लैस
23,000 रुपए से कम कीमत में लॉन्च हो सकता है
वीवो ने सीधे तौर पर प्राइस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन स्मार्टफोन की तुलना 23,000 रुपए से कम कीमत वाले फोन से की है। कंपनी के एक टीजर में बताया गया है कि 5 मार्च 2026 तक 23,000 रुपए से कम कीमत में यह सबसे तेज फोन हो सकता है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हैंडसेट की कीमत इसी सेगमेंट में रखी जाएगी।
मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट
परफॉर्मेंस के मामले में फोन काफी दमदार होगा। Vivo T5x में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस चिपसेट के साथ फोन ने AnTuTu बेंचमार्क में दस लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। यह हैंडसेट एंड्रॉइट 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा।
फिलहाल कंपनी ने फोन के कुछ ही फीचर्स का खुलासा किया है। बाकी स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी 17 मार्च को सामने आएगी।
यह भी पढ़ें-
Realme C83 5G लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 13MP कैमरा; कीमत 13,499 रुपए से शुरू

