Vivo S60 की लॉन्च डेट सामने आई: 7200mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट; अब तक का सबसे फास्ट फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा
Published:
3 min read

Vivo S60 में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। (फोटो सोर्स- 91mobiles)
टेक डेस्क। चीन स्मार्टफोन मेकर वीवो (Vivo) ने अपनी नई सीरीज 'Vivo S60' की लॉन्चिंग डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर एक पोस्ट शेयर करते इसकी जानकारी दी। इस नए हैंडसेट को लेकर टेक लवर्स के बीच बज बना हुआ है। लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी ने Vivo S60 के डिजाइन और इसके फीचर्स से पर्दा उठा दिया है।
Vivo S60 कब लॉन्च होगा?
यह फोन 29 मई को चीन में लॉन्च होगा। कंपनी इससे चीनी समय के अनुसार शाम 7.30 बजे (भारत शाम 5.00 बजे) एक इवेंट में पेश करेगी। वीवो ने फोन की जो पहली झलक दिखाई है। उसमें इसका लुक प्रीमियम और स्टाइलिश दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें- Realme 16T 5G 22 मई को लॉन्च होगा: 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा; AI फीचर्स को सपोर्ट भी मिलेगा
रेक्टेंगल कैमरा सेटअप और ग्लास बैक डिजाइन
Vivo S60 के बैक में रेक्टेंगल शेप का कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो कैमरे और एक LED फ्लैश लाइट है। फोन का पिछला हिस्सा फ्लैट है और नीचे की तरफ वीवो की ब्रांडिंग है। कंपनी ने इसका वाइट कलर वेरिएंट दिखाया है। उसमें ब्लू कलर का शेड्स भी होंगे। फोन में यूनिबॉडी कोल्ड-कार्व्ड ग्लास डिजाइन होगा। वहीं, पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दाएं ओर दिए गए हैं।
7200mAh की ब्लू ओशन बैटरी
हाल ही में वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर हान बोक्सियाओ ने Vivo S60 की बैटरी को लेकर खुलासा किया था। फोन में 7200mAh की ब्लू ओशन बैटरी होगी। यह पिछले साल आए Vivo S50 (6500mAh) के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड है।
फोन को चार्ज करते समय गर्म होने से बचाने के लिए 'ग्लोबल डायरेक्ट ड्राइव पावर सप्लाई 2.0' तकनीक दी गई है। इसके अलावा 'माइक्रो इलेक्ट्रिक विजार्ड 2.0' नाम का एक फीचर है, जो बैटरी खत्म होने से पहले जरूरी काम ऑटोमैटिक सेव कर देगा।
यह भी पढ़ें- Redmi Turbo 5 की भारत में एंट्री की तैयारी: 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ आएगा फोन; प्राइस भी लीक
90W फास्ट चार्जिंग और फास्ट फिंगरप्रिंट स्कैनर
फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। वहीं, 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। वीवो का दावा है कि स्कैनर 1 सेकंड में उंगली को रजिस्टर कर लेगा और 0.1 सेकंड में फोन को अनलॉक कर देगा।
यह भी पढ़ें-

