Samsung Galaxy Z Flip 8 की पहली झलक लीक: क्रीम, ग्रेफाइट और पिंक कलर आए सामने;लॉन्च से पहले डिजाइन और फीचर्स भी रिवील
Published:
3 min read

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 22 जुलाई को लंदन में होगा।
टेक डेस्क। 22 जुलाई को होने वाले सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Samsung Galaxy Unpacked Event) में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। Galaxy Z Fold 8 के बाद अब इस सीरीज का दूसरा वर्जन 'Galaxy Z Flip 8' की पहली झलक इंटरनेट पर लीक हो गई है।
लीक हुई तस्वीरों को देखकर लगता है कि Samsung इस बार अपने डिजाइन के साथ बहुत ज्यादा छेड़छाड़ करने के मूड में नहीं है। कंपनी अपने पिछले मॉडल के लुक को ही बरकरार रख सकती है, लेकिन इस बार नए और फ्रेश कलर्स जरूर देखने को मिलेंगे।
Galaxy Z Flip 8 में नए स्पेशल कलर
एंड्रॉइड हेडलाइंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नया गैलेक्सी Z Flip 8 इस बार तीन कलर ऑप्शंस में दिखाई दे सकता है: क्रीम, ग्रेफाइट और पिंक। इसके अलावा यह भी चर्चा है कि कंपनी इसके चौथे मिंट वेरिएंट पर भी काम कर रही है। हालांकि लीक हुए रेंडर्स में यह मिंट कलर नजर नहीं आया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे सैमसंग एक एक्सक्लूसिव ऑप्शन के तौर पर रख सकता है।
Galaxy Z Flip 8 का लुक कैसा होगा
डिजाइन की बात करें तो यह काफी हद तक पुराने गैलेक्सी Z Flip 7 जैसा ही दिखता है। इसमें एक बड़ी कवर डिस्प्ले दी गई है जो पीछे के दोनों कैमरों को कवर करती है। कैमरे पहले की तरह ही टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में हॉरिजॉन्टल लगे हुए हैं और बगल में LED फ्लैश मौजूद है। फोन के फ्लैट एल्युमिनियम फ्रेम के दाईं तरफ पावर और वॉल्यूम बटन्स दिए गए हैं, जबकि अंदर की तरफ बेहद पतले बेजल्स और सेल्फी कैमरे के लिए एक छोटा सा पंच-होल कटआउट नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को 3 नए फोल्डेबल फोन लॉन्च होंगे; स्मार्ट ग्लासेस और वॉच 9 से भी उठेगा पर्दा
Galaxy Z Flip 8 डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Samsung ने अभी तक इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इसके फीचर्स काफी दमदार होने वाले हैं।
फोन के अंदर 6.9-इंच की फोल्डेबल Dynamic AMOLED 2X LTPO मुख्य डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। वहीं, बाहर की तरफ 4.1-इंच की 120Hz Super AMOLED कवर स्क्रीन दी जा सकती है, जो नोटिफिकेशन देखने और क्विक रिप्लाई के काम को और आसान बना देगी।
इसमें Samsung का अपना Exynos 2600 या फिर क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ ही यह 12GB LPDDR5x रैम और तेज UFS 4.0 या 4.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है।
Galaxy Z Flip 8 कैमरा और बैटरी
Samsung इस बार भी अपने पुराने कैमरा सेटअप को ही रिटेन कर सकता है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और उसके साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड- सेंसर मिलने की उम्मीद है। बात करें पावर बैकअप की तो फोन मे 4300mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 25W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
यह भी पढ़ें-

