Realme C83 5G लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 13MP कैमरा; कीमत 13,499 रुपए से शुरू
Published:
3 min read

Realme C83 में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8 इंच की LCD स्क्रीन है। (फोटो सोर्स- Realme)
टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी (Realme) ने अपना नया 5G स्मार्टफोन 'Realme C83 5G' लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की C-सीरीज का नया मॉडल है। इस हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत 7,000mAH टाइटन बैटरी है। इसके अलावा मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और 13MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रियलमी ने इस स्मार्टफोन को कई रैम और स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। साथ ही जल्द ऑनलाइन बिक्री के लिए अवेलेबल होगा।
Realme C83 5G की कीमत
फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके बेस मॉडल 4+64GB स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपए है। वहीं, 4+128GB मॉडल की कीमत 14,499 रुपए है। अगर ज्यादा रैम चाहते हैं तो 6+128GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 17,499 रुपए में मिलेगा। कस्टमर्स इस नए हैंडसेट को 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI के साथ खरीद सकते हैं। Realme C83 5G की बिक्री 7 मार्च से शुरू हो चुकी है। इसे फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन दो कलर ब्लूमिंग पर्पल और स्प्राउटिंग ग्रीन में अवेलेबल है।
यह भी पढ़ें- Vivo T5x 5G का टीजर जारी: 10 लाख AnTuTu स्कोर के साथ सबसे तेज फोन, कीमत 23000 रुपए से कम
डिस्प्ले और डिजाइन
Realme C83 में 6.8 इंच की एचडी+एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 720x1570 पिक्सल है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। फोन का वजन करीब 212 ग्राम है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Realme C83 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। यह चिपसेट 6nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बना है। इसमें ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। साथ ही 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB तक एम्बेडेड मल्टीमीडिया कार्ड 5.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 16 बेस्ड रियलमी UI 7.0 को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें- Oppo K14 की लॉन्च डेट कंफर्म: 9 मार्च को होगी एंट्री, 7000mAH बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा
कैमरा सेटअप
कैमरे की बात करें तो Realme C83 5G में 13MP का सिंगल कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.2 और ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है। यह कैमरा 77 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है।
सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा है। इसका अपर्चर भी f/2.2 और फील्ड ऑफ व्यू 78 डिग्री है। दोनों कैमरों से 1080p रिजोल्यूशन पर 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स
Realme C83 5G में 7,000mAh की टाइटन बैटरी है। इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन में 5G, 4G LTE नेटवर्क सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 3.5mm ऑडियो जैक, नेविगेशन सिस्टम, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास और एक्सेलेरोमीटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

