Realme 16T 5G 22 मई को लॉन्च होगा: 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा; AI फीचर्स को सपोर्ट भी मिलेगा
Published:
3 min read

Realme 16T 5G को IP69 Pro डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है। (फोटो सोर्स- Realme)
टेक डेस्क। रियलमी का अपकमिंग स्मार्टफोन 'Realme 16T 5G' भारत में 22 मई को लॉन्च होगा। उससे पहले कंपनी ने फोन के कई फीचर्स रिवील कर दिए हैं। इस बार रियलमी ने खासतौर पर कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और डिवाइस की मजबूती पर फोकस किया है।
यह स्मार्टफोन Realme 16 सीरीज का हिस्सा होगा। इसे फ्लिपकार्ट, रियलमी इंडिया वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। फोन की कीमत और बाकी पूरी जानकारी लॉन्च इवेंट में सामने आएगी।
Realme 16T 5G में सोनी का 50MP कैमरा
स्मार्टफोन में 50MP का सोनी IMX852 कैमरा सेंसर मिलेगा। इसके साथ f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट दिया जाएगा। Realme 16T 5G में LumaColor इमेज इंजन मिलेगा, जो AI की मदद से फोटोज को बेहतर बनाने का काम करेगा।
यह भी पढ़ें- Redmi Turbo 5 की भारत में एंट्री की तैयारी: 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ आएगा फोन; प्राइस भी लीक
AI फीचर्स फोटो को बेहतर बनाएंगे
Realme 16T 5G में कई स्मार्ट AI फीचर्स दिए जाएंगे। डिवाइस में RAW HDR प्रोसेसिंग और कस्टम व्हाइट बैलेंस ट्यूनिंग सपोर्ट मिलेगा। जिससे फोटो ज्यादा क्लियर और नेचुरल दिखेगी। इसके अलावा AI Portrait Glow फीचर भी मिलेगा। यह फीचर कम रोशनी या पीछे से तेज लाइट आने पर चेहरे की लाइटिंग को बेहतर बनाने का काम करेगा। यूजर्स फ्लैश, रिम लाइट, नेचुरल लाइट और स्टूडियो लाइट जैसे पोर्ट्रेट इफेक्ट्स का इस्तेमाल भी कर सकेंगे।
सेल्फी लेने का तरीका बदलेगा यह फीचर
हैंडसेट में रियर सेल्फी मिरर नाम का फीचर भी होगा। इसकी मदद से यूजर्स बैक कैमरा से सेल्फी लेते समय खुद को देख सकेंगे। इसके साथ AI पोर्टेट कोलाज फीचर मिलेगा। जिससे सब्जेक्ट को फ्रेम के बाहर रखकर लेयर्ड इफेक्ट दिया जा सकेगा। साथ ही AI Instant Clip फीचर भी मिलेगा। जो 10 सेकंड में फोटो और वीडियो को मिलाकर वीडियो क्लिप बना देगा।
Realme 16T 5G डिस्प्ले और बैटरी
फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 2,100 निट्स तक जा सकती है। साउंड के लिए 400% अल्ट्रा वॉल्यूम मोड भी मिलेगा। वहीं, कंपनी पहले ही बता चुकी है कि इसमें 8,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस में बायपास चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग फीचर भी होगा।
प्रोसेसर और कलर ऑप्शन
लीक्स के मुताबिक, Realme 16T 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 8GB रैम और एंड्रॉइड 16 मिलने की उम्मीद है। यह हैंडसेट स्टारलाइट ब्लैक, स्टारलाइट ब्लू और स्टारलाइट रेड कलर ऑप्शन में अवेलेबल होगा।

