Realme 16 5G की लॉन्च डेट कंफर्म: 2 अप्रैल को होगी एंट्री, 7000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग का मिलेगा सपोर्ट
Published:
2 min read

Realme 16 5G सबसे पहले जनवरी में वियतनाम में लॉन्च हुआ था। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। (फोटो सोर्स- रियलमी)
टेक डेस्क। रियलमी अपने नए मिड-रेज फोन 'Realme 16 5G' को 2 अप्रैल को लॉन्च करेगा। कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह स्मार्टफोन जनवरी में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हो चुका है। अब इसकी भारत में एंट्री होने वाली है। लॉन्च के बाद इस फोन को Flipkart और Realme की वेबसाइट से खरीद पाएंगे।
डिजाइन और कलर ऑप्शन
Realme 16 5G का लुक काफी स्टाइलिश और मॉडर्न होगा। यह डिवाइस दो कलर ऑप्शन 'एयर ब्लैक' और 'एयर व्हाइट' में आएगा। स्मार्टफोन के पीछे की तरफ खास तरह का कैमरा मॉड्यूल है, जो हॉरिजॉन्टल डिजाइन में है। इसके साथ सर्कल LED फ्लैश और रिफ्लेक्टिव सरफेस दिया गया है, जिसे कंपनी 'सेल्फी मिरर' कह रही है। इससे आप रियर कैमरे से भी सेल्फी ले सकते हैं।
डिस्प्ले और कैमरा
फोन में 6.57 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। वहीं, 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। ग्लोबल वेरिएंट में इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिलता है। Realme 16 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर अपडेट
ग्लोबल वर्जन में इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6400 चिपसेट है। यह फोन 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। डिवाइस एंड्रॉइड 16 के साथ आएगा, जो इसे काफी अपडेटेड बनाता है। Realme 16 5G में 3 साल तक एंड्रॉइड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
कूलिंग सिस्टम और IP रेटिंग
Realme 16 5G में हीट डिसिपेशन वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है। इससे फोन ज्यादा गर्म नहीं होता। इसके अलावा IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से काफी सुरक्षित रहता है। ग्लोबल वेरिएंट में फोन 183 ग्राम का है और मोटाई 8.1 mm है।
यह भी पढ़ें-

