Oppo Reno 16C के स्पेसिफिकेशन लीक: 50MP सेल्फी कैमरा, 6500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग; कीमत होगी कम
Published:
3 min read

Oppo Reno 16C अपकमिंग 16 सीरीज में एक नया एडिशन होगा। फोन में डाइमेंसिटी 7300 SoC प्रोसेसर हो सकता है। (फोटो सोर्स- Oppo)
टेक डेस्क। Oppo अगले महीने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में Reno 16 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय बाजार में Reno 16 के साथ एक नया मॉडल Oppo Reno 16C भी पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह फोन Reno 16 सीरीज का अफोर्डेबल ऑप्शन होगा।
Oppo Reno 16C की एंट्री की तैयारी
टिपस्टर योगेश बरार के मुताबिक, Oppo भारत में Reno 16 और Reno 16C स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। Reno 16 पहले ही कई सर्टिफिकेशन और बेंचमार्क लिस्टिंग में दिखा है। अब Reno 16C इस सीरीज का नया मॉडल होगा।
कहा जा रहा है कि कंपनी Reno 15 सीरीज जैसी रणनीति अपना सकती है। Oppo Reno 15C को इसी साल जनवरी में भारत में Reno सीरीज के सबसे किफायती मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया था। उस फोन में बड़ी स्क्रीन दी गई थी, लेकिन कीमत कम रखने के लिए कुछ फीचर्स में कटौती की गई थी।
Reno 15C की शुरुआती कीमत 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 34,999 रुपए और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए 37,999 रुपए रखी गई थी।
Reno 16F जैसे फीचर्स मिल सकते हैं
Oppo Reno 16C के कई स्पेसिफिकेशन Reno 16F से मिलते-जुलते हो सकते हैं, जिसे जल्द ही इंडोनेशिया और मलेशिया में लॉन्च किया जाना है। फोन में 6.57 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह स्क्रीन स्टैंडर्ड मॉडल Reno 16 से बड़ी हो सकती है।
लीक के मुताबिक, Oppo Reno 16C में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस होगा फोन
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिल सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर 3.5x ऑप्टिकल जूम और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Reno 16C में 6,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, NFC सपोर्ट और पानी-धूल से बचने के लिए IP69 की टॉप-लेवल रेटिंग भी मिल सकती है। हालांकि, कॉस्ट-कटिंग के लिए इसमें प्लास्टिक फ्रेम का यूज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-
iPhone 18 सीरीज में बड़ा अपग्रेड: 12GB रैम मिल सकती है, Apple के नए AI फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा

