Oppo K15 लॉन्च डेट कंफर्म: 24 जुलाई को एंट्री होगी, 8000mAh बैटरी, 50MP बैटरी और कूलिंग फैन के साथ आएगा फोन
Published:
3 min read

Oppo K15 में डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS और थ्री-फ्रीक्वेंसी BeiDou का सपोर्ट भी मिलेगा। (फोटो सोर्स- Oppo/CN)
टेक डेस्क। Oppo अपनी K15 सीरीज का नया स्मार्टफोन 'Oppo K15' मार्केट में उतारने जा रही है। कंपनी ने ऑफिशियली इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन 24 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ पेश किया था। अब इस सीरीज का तीसरा मॉडल आने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने ऑनलाइन स्टोर पर Oppo K15 की लिस्टिंग लाइव कर दी है। इससे फोन के लुक, कलर और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है।
Oppo K15 लॉन्च डेट और अवेलेबिलिटी
कंपनी के मुताबिक, Oppo K15 को चीन में 24 जुलाई की सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 7.30) लॉन्च किया जाएगा। फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।
- रैम और स्टोरेज: फोन कम से कम 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ मार्केट में एंट्री करेगा।
- कलर ऑप्शंस: कस्टमर्स को इसमें दो कलर- गेल ग्रे और रैपिड व्हाइट का ऑप्शन मिलेगा।
डिस्प्ले और प्रोसेसर: परफॉर्मेंस सुपरफास्ट होगी
Oppo K15 में 6.59 इंच का फ्लैट डिस्प्ले है। यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से पूरी तरफ सुरक्षित बनाता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7360 Super प्रोसेसर है, जो कंपनी के खास टिडल इंजन के साथ मिलकर काम करता है। गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन को गर्म होने से बचाने के लिए एक्टिव कूलिंग फैन भी दिया गया है।

8000mAh बैटरी और एडवांस कूलिंग सिस्टम
इस स्मार्टफोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है। Oppo K15 में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा 4,950 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है, जो हीट को तुरंत बाहर निकालता है। फोन में बायपास चार्जिंग और ग्लेशियर बैटरी एनर्जी गाथेरिंग चिप का इस्तेमाल किया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान भी बैटरी सेफ और ठंडी रहती है।
कैमरा और कनेक्टिविटी: हर शॉट होगा परफेक्ट
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Oppo K15 एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसमें आगे और पीछे, दोनों तरफ 50MP के सेंसर्स दिए गए हैं:
रियर कैमरा: ओआईएस (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा + 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा।
फ्रेंट कैमरा: सेल्फी और रील्स बनाने के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा।
सटीक नेविगेशन: बेहतर लोकेशन ट्रैकिंग के लिए इसमें डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS और थ्री-फ्रीक्वेंसी BeiDou का सपोर्ट मिलता है।
यह भी पढ़ें-

