Oppo ने अपने स्मार्टफोन की कीमत बढ़ाई: K14 सीरीज और A6s 5G हुए 4,000 रुपये तक महंगे, जानें नई कीमतें
Published:
3 min read

AI जनरेटेड इमेज
टेक डेस्क। ओप्पो ने चुपचाप अपने अफॉर्डेबल K सीरीज मॉडल्स, Oppo K14 और Oppo K14x की कीमत बढ़ा दी है। इसके साथ ही RAM और स्टोरेज की कमी और पार्ट्स की लागत बढ़ने के कारण Oppo A6s मॉडल की भी कीमत बढ़ गई है। कंपनी ने सभी RAM और स्टोरेज के लिए कीमत बढ़ाई है और कीमत को 4,000 रुपए तक बढ़ाया गया है। आइए जानते हैं कि कीमत बढ़ने के बाद अब इनकी नई कीमत कितनी हो गई है।
Oppo K14 सीरीज और A6s की बढ़ी हुई कीमत
पहले Oppo K14 के 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 19,999 रुपए थी, लेकिन अब यह बढ़कर 21,999 रुपए हो गई है। इसके अलावा 256GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपए से बढ़कर 24,999 रुपए हो गई है। साथ ही इसके टॉप 8GB RAM और 256GB इंटरनल वेरिएंट की कीमत बढ़कर 27,999 रुपए हो गई है, जो कि पहले 23,999 रुपए थी। इसमें लगभग 4,000 रुपए तक बढ़ोतरी हुई है।

वहीं Oppo K14x स्मार्टफोन के 4GB RAM और 64GB इंटरनल वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए से बढ़कर 16,999 रुपए हो गई है। साथ इसके 128GB वेरिएंट में भी 1,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसका 4GB RAM और 64GB वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत 19,999 रुपए से बढ़कर 20,999 रुपए हो गई है।

OPPO A6s 5G मॉडल की कीमत में भी 2,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अब इसके 4GB RAM और 128GB इंटरनल वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए से बढ़कर 21,999 रुपए हो गई है। वहीं 6GB RAM और 128GB वेरिएंट 22,999 रुपए की जगह 24,999 रुपए में आएगा।

रिटेल पार्टनर्स को भेजे गए एक सर्कुलर के मुताबिक, Oppo की बढ़ी हुई कीमतें 20 जुलाई से लागू होंगी। अब नई कीमतें Flipkart पर दिख रही हैं। हालांकि अभी कुछ मॉडल्स स्टॉक में नहीं हैं। फिलहाल, कंपना ने कीमतें बढ़ाने की वजह बता दी हैं, लेकिन माना जा रहा है कि मेमोरी चिप की कमी और पार्ट्स की बढ़ती कीमतें इसके पीछे की खास वजह हैं।
नई कीमतें अब Flipkart पर दिख रही हैं, हालांकि कुछ मॉडल अभी स्टॉक में नहीं हैं। फिलहाल, कंपनी ने कीमत बढ़ाने की वजह बता दी है, लेकिन माना जा रहा है कि मेमोरी चिप की कमी और पार्ट्स की बढ़ती लागत इसके मुख्य कारण हैं।
ये भी पढ़ें- Oppo Find X10 Series की डिटेल्स लीक: 200MP कैमरा और 2nm चिपसेट के साथ जल्द हो सकती है एंट्री, जानें क्या होगा खास

