Oppo Find X10 Series की डिटेल्स लीक: 200MP कैमरा और 2nm चिपसेट के साथ जल्द हो सकती है एंट्री, जानें क्या होगा खास
Published:
3 min read

Oppo Find X10 में 6.59 इंच का 1.5K डिस्प्ले मिल सकता है। (फोटो सोर्स- Oppo)
टेक डेस्क। Oppo अपनी अपकमिंग फ्लैगशिप 'Find X10 Series' पर काम कर रही है। इसकी लॉन्चिंग में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन एक नई लीक में इस सीरीज से जुड़े कई फीचर्स सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस बार लाइनअप, चिपसेट और प्रोडक्ट पोजिशनिंग में बदलाव कर सकती है।
नई सीरीज में कई स्क्रीन साइज वाले मॉडल देखने को मिल सकते हैं। इससे पहले 'Oppo Find X9 Series' को अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया गया था। अब उम्मीद है कि Find X10 Series इसके मुकाबले कई बड़े अपग्रेड के साथ आएगी।
Find X10 Series में तीन मॉडल मिल सकते हैं
चीन के टिप्स्टर 'Digital Chat Station' ने Weibo पर शेयर की गई जानकारी में Find X10 Series के एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन बताए हैं। हालांकि पोस्ट में फोन का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन पहले आई लीक और स्क्रीन साइज की जानकारी के आधार पर इसे Find X10 Series माना जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo इस बार अपनी फ्लैगशिप सीरीज की स्ट्रेटेजी में बदलाव कर सकती है। अलग-अलग यूजर्स के लिए अलग मॉडल पेश करेगी।
यह भी पढ़ें- Oppo K15 लॉन्च डेट कंफर्म: 24 जुलाई को एंट्री होगी, 8000mAh बैटरी, 50MP बैटरी और कूलिंग फैन के साथ आएगा फोन
Find X10 Pro Max में 200MP कैमरा मिल सकता है
सीरीज के प्रीमियम मॉडल Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच का 1.5K फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें LIPO डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिलने की चर्चा है। जिससे स्क्रीन के चारों ओर बेज़ेल्स काफी पतले हो सकते हैं। स्मार्टफोन में 2nm MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। वहीं कैमरे की बात करें तो 200 मेगापिक्सल का HPC सेंसर दिया जा सकता है।

स्टैंडर्ड और Pro मॉडल में अपग्रेड होंगे
लीक के मुताबिक, Oppo Find X10 में 6.59-इंच 1.5K डिस्प्ले और नया MediaTek Dimensity 9600 Lite चिपसेट मिल सकता है। बताया जा रहा है कि यह प्रोसेसर Dimensity 9500 का ओवरक्लॉक्ड वर्जन होगा। Oppo Find X10 Pro में 6.78-इंच 1.5K डिस्प्ले और 2nm Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिलने की संभावना है।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Oppo एक कॉम्पैक्ट Find X10 मॉडल पर विचार कर रही है। इसमें 6.59-इंच का 1.5K डिस्प्ले और Dimensity 9-सीरीज का प्रोसेसर मिल सकता है। हालांकि फिलहाल इस मॉडल की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अंतिम फैसला नहीं लिया है।
Find X9 Series के मुकाबले क्या होगा नया?
पिछली Find X9 Series में Find X9 और Find X9 Pro 6.59-इंच और 6.78-इंच डिस्प्ले के साथ आए थे। दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट से लैस थे। नई Find X10 Series में कंपनी के 2nm प्रोसेसर, बेहतर कैमरा सिस्टम और नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी जैसे बड़े अपग्रेड देने की उम्मीद है।
कब होगी Oppo Find X10 Series की लॉन्चिंग?
रिपोर्ट्स और लीक्स की मानें तो Oppo अपनी इस फ्लैगशिप Find X10 Series को अक्टूबर 2026 में सबसे पहले चीन में लॉन्च कर सकती है। इसके बाद इसे ग्लोबल और भारतीय बाजारों में उतारा जाएगा।
(नोट: कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए इन जानकारियों को लीक्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।)
यह भी पढ़ें-

