OnePlus ला रहा दो नए फोन: Nord CE 6 और CE 6 Lite की एंट्री तय, डिजाइन और फीचर्स हुए लीक
Published: Updated:
3 min read

वनप्लस के अपकमिंग फोन उन यूजर्स के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं, जो मिड-रेंज में पावरफुल बैटरी और स्मूद डिस्प्ले चाहते हैं। (फोटो सोर्स- OnePlus)
टेक डेस्क। OnePlus अपनी Nord सीरीज को आगे बढ़ाते हुए नए स्मार्टफोन्स लाने की तैयारी में है। कंपनी अगले महीने OnePlus Nord 6 लॉन्च करेगी, जो पिछले साल आए Nord 5 का अपग्रेड होगा। वहीं, यह भी सामने आया कि वनप्लस इस सीरीज में दो और फोन Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी ला सकती है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा की माने तो ये दोनों डिवाइस मई के आसपास भारत में लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी कंफर्म नहीं किया गया है।
OnePlus Nord CE 6 डिजाइन (एक्सपेक्टेड)
टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने X हैंडल पर OnePlus Nord CE 6 की इमेज शेयर की है। जिसके इसके डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है। स्मार्टफोन ब्लैक कलर में दिखा है। इसका बैक पैनल फ्लैट डिजाइन के साथ आ सकता है।
डिवाइस के बैक में वनप्लस की ब्रांडिंग दी गई है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है। वहीं, स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। जिसमें दो कैमरा लेंस और एक LED फ्लैश होगा। पावर और वॉल्यूम बटन स्मार्टफोन के लेफ्ट साइड में दिए जा सकते हैं, जबकि राइट साइड क्लियर रह सकता है।
OnePlus Nord CE 6 Lite स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड)
Nord CE 6 Lite के फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। साथ ही मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, 7000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
कैमरा और सॉफ्टवेयर
कैमरा सेटअप की बात करें तो Nord CE 6 Lite में 50MP का मेन कैमरा दिया जा सता है। इसके साथ एक और सेंसर होगा, लेकिन उसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। सॉफ्टवेयर के मामले में फोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आएगा। साथ ही सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।
कीमत क्या हो सकती है
Nord CE 6 Lite की कीमत 23,000 रुपए से कम हो सकती है। यह प्राइस 6+128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए बताई जा रही है। इतना ही नहीं बैंक ऑफर्स और कैशबैक के बाद इसकी कीमत 20,000 रुपए से भी कम हो जाएगी।
यह भी पढ़ें-

