OnePlus Nord 6 की लॉन्च डेट कंफर्म: 9000mAh बैटरी, लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 7 अप्रैल को होगी एंट्री
Published:
2 min read

OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसकी कीमत 40,000 रुपए से कम होगी। (फोटो सोर्स- वनप्लस)
टेक डेस्क। वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन 'OnePlus Nord 6' की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन 7 अप्रैल को लॉन्च होगा। कंपनी ने बताया है कि Nord 6 तीन कलर 'क्विक सिल्वर', 'फ्रेश मिंट' और 'लो-रिफ्लेक्शन पिच ब्लैक' ऑप्शन में आएगा।
इस फोन की कीमत 35,000 से 40,000 रुपए के बीच होगी। इस प्राइस रेंज में यह डिवाइस मिड-प्रिमियम सेगमेंट में आएगा। खास तौर पर उन यूजर्स को टारगेट करेगा, जिनकी प्रायोरिटी परफॉर्मेंस और बैटरी हैं।
OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने Nord 6 को Nord 5 से ज्यादा पावरफुल और एडवांस बनाने की कोशिश की है। इसमें 6.78 इंच का 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा।
साथ ही 1800 निट्स HBM ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिलेगा। गेमिंग के लिए इसमें खास फीचर भी मिलेगा। वनप्लस का दावा है कि इसमें 165FPS गेमिंग मोड मिलेगा।
यह भी पढ़ें- अपकमिंग स्मार्टफोन: Realme 16T और Realme P4R की डिटेल्स लीक, कलर ऑप्शन, स्टोरेज वेरिएंट का हुआ खुलासा
OnePlus Nord 6 बैटरी और चार्जिंग
इस फोन की सबसे बड़ी हाइलाइट इसकी बैटरी होगी। इसमें 9000mAh बैटरी मिलने की बात सामने आई है। चार्जिंग के लिए 80W फास्ट चार्जिंग, 27W वायर्ड रिवर्स और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
OnePlus Nord 6 में 50MP का सोनी LYT-600 प्राइमरी कैमरा होगा, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। साथ ही 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
OnePlus Nord 6 सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स
OnePlus Nord 6 में लेटेस्ट एंड्रॉइड 16 के साथ OxygenOS 16 मिलेगा। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, वाईफाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और आईआर ब्लास्टर। फोन के ड्यूरेबिलिटी के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी जा सकती है। हैंडसेट 8.5mm पतला और वजन 218 ग्राम होगा।
यह भी पढ़ें-

