Lava भारत में लॉन्च करेगा ‘Virat’ सीरीज फोन: 10,000 से 25,000 रुपए के बीच रहेगी कीमत, Flipkart पर होगी बिक्री
Published:
2 min read

Lava Virat Series
बिजनेस डेस्क. लावा (Lava) ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही फ्लिपकार्ट के जरिए अपने स्मार्टफोन की नई ‘विराट’ (Virat) सीरीज लॉन्च करेगा। यह नई स्मार्टफोन लाइनअप 'ऑनलाइन-फर्स्ट' सीरीज होगी और इसमें 4G और 5G दोनों तरह के डिवाइस होंगे।
भारतीय स्मार्टफोन निर्माता का कहना है कि विराट सीरीज में 10,000 से लेकर 25,000 रुपए प्राइस सेगमेंट के डिवाइस शामिल होंगे। LAVA ने अपने पार्टनरशिप और लाइनअप के बारे में कुछ जानकारी दी है, लेकिन कंपनी ने अभी अपने पहले Virat सीरीज के लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Lava का कहना है कि Virat सीरीज के डिवाइस में लंबी बैटरी लाइफ, AI- पार्वड कैमरा और सेगमेंट लीडिंग परफॉर्मेंस पर ध्यान दिया गया है। कंपनी का दावा है कि डिवाइस दो दिनों का बैटरी बैकअप देगी। हालांकि, कंपनी ने बैटरी की क्षमता और प्रोसेसर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Lava का कहना है कि, पिछले साल उनका ऑनलाइन बिजनेस 74% बढ़ा था औऱ कंपनी को भरासा है कि, नई Virat सीरीज से ऑनलाइन-फर्स्ट बाचर के बीच अपनी मौजूदगी और ज्यादा मजबूत करने में मदद मिलेगी।
UK मार्केट में जल्द कदम रखेगा Lava
हाल ही में Lava ने ऐलान किया है कि वो जल्द ही UK स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखेंगे। कंपनी को उम्मीद है कि वो नॉन-चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन ब्रांड की पोजीशन उसे ऐसे मार्केट में पहचान बनाने में मदद करेगी, जहां पर एप्पल और सैमसंग का दबदबा है।
लाइव मिंट से बातचीत के दौरान, Lava के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील रैना ने कहा था कि कंपनी का मानना है कि UK में एक और Android प्लेयर के लिए जगह है, जहां चीनी ब्रांड्स को अपना जगह बनाने में मुशकिल हुई।
रैना ने कहा कि जब हमने मार्केट को देखा तो हमें अहसास हुआ कि एंड्राइड स्पेस में सिर्फ एक ब्रांड का दबदबा है, क्योंकि Apple एक अलग कैटैगरी है। Samsung का पास मार्केट का ज्यादा बड़ा हिस्सा है। इसका कारण यह है कि वहां चीनी कंपनियां ज्यादा सफल नहीं हो पाईं, क्योकि ये देश चीनी प्रोड्क्ट को पंसद नहींं करता हैं। वहीं को असली नॉन-चाइनीज ऑप्शन मौजूद नहीं है। ऐसे में ग्राहकों के पास एक ही ऑप्शन रहता है।
रैना ने आगे कहा, Lava विदेशी बाजारों में खुद को "Made in India" ब्रांड के तौर पर नहीं पेश करेगी। कंपनी का फोकस प्रोडक्ट की क्वालिटी और यूजर के एक्सपिरियंस के जरिए मुकाबला करने पर होगा।

